RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

भारत के दौरे पर श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे, आरडब्ल्यूपी, आरएसपी, यूएसपी।

नई दिल्ली/04 दिसंबर।श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे, आरडब्ल्यूपी, आरएसपी, यूएसपी 3 से 7 दिसंबर 2023 तक भारत की यात्रा पर हैं। यह यात्रा भारत और श्रीलंका की सेनाओं के बीच दीर्घकालिक संबंधों का प्रमाण है।
लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे की यह यात्रा 4 दिसंबर को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि समारोह के साथ शुरू हुई, जहां उन्‍होंने भारतीय सशस्त्र बलों के उन नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है।
नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक लॉन में लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे से मुलाकात की। उन्होंने विचारों का आदान-प्रदान किया और दोनों सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने सहित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की। इसके बाद, लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे ने रक्षा सचिव गिरिधर अरमने, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल संजय जसजीत सिंह से बातचीत की।
श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल विकुम लियांगे का चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। ये बैठकें और द्विपक्षीय चर्चाएं दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को और बढ़ाने के साझा लक्ष्यों पर जोर देती हैं।
यह यात्रा दो मित्र पड़ोसी देशों के बीच राजनयिक और सैन्य संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग और आपसी समझ को बढ़ावा देते हुए, वर्षों से फलित स्थायी सौहार्द को मजबूत करती है।

Related posts

इंदौर:राऊ क्षेत्र में अग्नि शमन यंत्रो, सुरक्षा उपकरणों एवं सुरक्षा के लिए विभिन्न संस्थानों की जांच,जॉच में कमियां पायी जाने पर एक होटल की बुकिंग पर लगाई गई रोक।

rktvnews

केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र विदिशा का दौरा किया।

rktvnews

रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा आईएमएलएच : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0 के द्वितीय समूह ने काशी विश्वनाथ मंदिर में किया दर्शन पूजन , अन्नक्षेत्र में ग्रहण किया श्री विश्वेश्वर का प्रसाद।

rktvnews

गया:रेरा बिहार द्वारा आयोजित हुआ एक दिवसीय संवेदीकरण-सह-उन्मुखीकरण कार्यशाला।

rktvnews

बक्सर: जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र में संचालित तीनों योजनाओं की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment