RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजपा की जीत पर भाजपा नेताओं मे खुशी की लहर।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 3 दिसम्बर। चार विधान सभा चुनाव में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान मे भाजपा को मिली जीत और स्पष्ट बहुमत से भाजपा नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और अबीर गुलाल उड़ाये। भाजपा नेता राकेश विशेश्वर ओझा ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में केंद्र में सरकार बनेगी। शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे ने जीत पर प्रसन्नता करते हुए कहा कि यह तो झांकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुनः प्रधानमंत्री बनेंगे। भाजपा की जीत पर भाजपा नेता शंभू शरण मिश्रा, सतीश भट्ट, मंटू दूबे, हरेराम लाल, भरत तिवारी उर्फ  बिरजू, गुप्तेश्वर तिवारी, चंदन पांडे आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को बधाई दिया है।

Related posts

प्रधानमंत्री को शर्मिष्ठा मुखर्जी ने ‘प्रणब माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ की प्रति भेंट की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 अगस्त 25

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत अधिशासी अभियंता सिंचाई व ग्राम्य विकास संस्थान ,सीडीपीओ कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने चिपको आंदोलन के प्रणेता स्व.सुंदरलाल बहुगुणा की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के डुमरिया मे विजय जुलूस निकालने वालों के साथ मारपीट ! कई चोटिल।

rktvnews

भोजपुर : जन समस्याओं को लेकर भाजपा नेता भूअर ओझा ने की जिलाधिकारी से चर्चा।

rktvnews

Leave a Comment