RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर:मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मध्य विद्यालय देवकुली के सभी छः बीएलओ को पाया अनुपस्थित! कड़ी कार्रवाई के दिए आदेश।

बक्सर/बिहार 02 दिसंबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी, बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर निर्वाचन सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के निमित मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंप का निरीक्षण किया गया।
जिला पदाधिकारी के द्वारा 199 ब्रह्मपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय पुरवा, मध्य विद्यालय योगियां, मध्य विद्यालय देवकुली एवं निमेज पंचायत के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
वहां उपस्थित सभी बीएलओ को अब तक प्राप्त किए गए 18-19 आयु वर्ग के मतदाता एवं महिला मतदाताओं से संबंधित प्रपत्र 6 संग्रहण की स्थिति की जानकारी जिला पदाधिकारी के द्वारा प्राप्त की गई। साथ ही बीएलओ से मतदान केंद्रवार 30, 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं एवं महिलाओं के 40 प्रपत्र 6 संग्रहित कर निर्वाचक सूची में नाम पंजीकृत करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में मध्य विद्यालय देवकुली के सभी छः बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। जिला पदाधिकारी के द्वारा उपस्थित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 199 ब्रह्मपुर सह भूमि सुधार उपसमाहर्ता डुमरांव एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी ब्रह्मपुर को उनके विरुद्ध विभागीय नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

Related posts

छत्तीसगढ़ : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विस्तार के सम्बन्ध में दिए निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:नमामि गंगे कार्यक्रम में अंकिता कुमारी ने जीती रंगोली प्रतियोगिता।

rktvnews

भोजपुर:एस बी कालेज आरा में 15सुत्री मांगों को ले कर्मचारी रहे कलमबंद हड़ताल पर।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मुख्य न्यायाधिपति की शपथ दिलाई।

rktvnews

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के 827 चिकित्सकों को पदोन्नति की अभिशंषा।

rktvnews

भोजपुर:दौलतपुर पंचायत में सहयोग शिविर में डीएम ने सुनीं समस्या, त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment