RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

गेहूं में 60% क्षेत्र को जलवायु अनुकूलित किस्‍मों से आच्‍छादित करने का लक्ष्‍य।

नई दिल्ली/24 नवंबर।केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की अध्‍यक्षता में आज कृषि भवन में फसलों के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बताया गया कि इस वर्ष गेहूं में करीब 60% क्षेत्र को जलवायु अनुकूलित किस्‍मों से आच्‍छादित करने का लक्ष्‍य रखा गया है। ऐसी किस्‍मों से उत्‍पादन में स्थिरता लाने में सहजता होगी। कृषि मंत्री तोमर ने इस लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए एक निगरानी समिति का गठन करने का सुझाव दिया।
खरीफ फसलों के प्रदर्शन एवं अनुमानित उपज के संदर्भ में यह बताया गया कि मानसून की देरी से आमद और अगस्‍त माह में कम बरसात से फसलों की बढ़वार प्रभावित हुई, किंतु सितंबर में मानसूनी वर्षा ज्‍यादातर प्रदेशों में सामान्‍य रहने से खरीफ का उत्‍पादन अधिक प्रभावित नहीं होने की संभावना है।
रबी की बुवाई के संदर्भ में बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मृदा में नमी की औसत मात्रा अच्‍छी है और बुवाई का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। रबी में औसत 648.33 लाख हेक्टेयर की खेती होती है। वर्तमान समय तक करीब 248.59 लाख हेक्टेयर की बुवाई हो चुकी है। विशेष तौर पर गेहूं में इस वर्ष करीब 60% क्षेत्र को किस्‍मों से आच्‍छादित करने का लक्ष्‍य है। ऐसी किस्‍मों से उत्‍पादन में स्थिरता लाने में सहजता होगी। कृषि मंत्री तोमर द्वारा इस लक्ष्‍य की प्राप्ति के लिए निगरानी समिति गठित करने के सुझाव पर विभाग द्वारा जल्द ही कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

भोजपुर: संभावना में सरस्वती पूजनोत्सव एवं ‘बसन्तोत्सव-2025’ का सांस्कृतिक आयोजन।

rktvnews

प्रयागराज:लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु शहर में हुआ विशेष वर्कशॉप का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : कांवरियों को ले जा रही पिक-अप व टैंकर की टक्कर मे दर्जन भर जख्मी।

rktvnews

कोयंबटूर:मानवाधिकार विषय पर एनएचआरसी का दो दिवसीय आवासीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम तमिलनाडु पुलिस के सहयोग से संपन्न।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के संबंध में मतदेयस्थलों की मूलभूत सुविधाओं के संबंध में की बैठक।

rktvnews

वाराणसी में बीएसई का मेगा निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment