RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:आपदा प्रबंधन की 6वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

देहरादून/ उत्तराखंड 20 नवंबर।आगामी 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक देहरादून में होने वाली आपदा प्रबंधन की 6वीं अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के मद्देनजर सचिवालय में आज अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सम्मेलन की तैयारियों को लेकर कुछ जरुरी निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन हेतु सभी तैयारियों को समय रहते पूर्ण कर लिया जाए। सभी विभागों को ओनरशिप लेकर इस आयोजन को सफल बनाना है। उत्तराखंड के लिहाज से इस आयोजन का बहुत महत्व है, इसलिए तैयारियों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभागों को चाहिए कि वे बेहतर तालमेल के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि इसके ठीक बाद दिसंबर माह में ही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट भी देहरादून में होने जा रही है। ऐसे में यह आयोजन उसकी रिहर्सल के तौर पर भी बेहद अहम है। अपर मुख्य सचिव ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई गणमान्य व्यक्तियों सहित लगभग 600 डेलिगेट्स आ रहे हैं इसलिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण कर ली जाए।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 27 जुलाई 26

rktvnews

मोदी सरकार में देश बदहाल : राकेश त्रिपाठी 

rktvnews

आर्थिक व सामाजिक न्याय के बिना देश की प्रगति संभव नहीं : राहुल गांधी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 20 दिसंबर 24

rktvnews

शहीद विद्यानंद सिंह(प्राo) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में सत्र 2021-23 के इलेक्ट्रिशन और फिटर के सफल प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित।

rktvnews

भोजपुर:आगामी विधानसभा चुनाव को ले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग बैठक।

rktvnews

Leave a Comment