RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

सरकार ने आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना-2.0 के तहत 27 विनिर्माताओं को मंजूरी दी।

नई दिल्ली/19 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मोबाइल फोन के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (पीएलआई) की सफलता के आधार पर, 17 मई, 2023 को आईटी हार्डवेयर के लिए पीएलआई योजना – 2.0 को मंजूरी दे दी थी। इस योजना में लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पीसी, सर्वर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर डिवाइस शामिल हैं।
शनिवार को 27 आईटी हार्डवेयर विनिर्माताओं के आवेदनों को मंजूरी दे दी गई है। एसर, आसुस, डेल, एचपी, लेनोवो आदि जैसे प्रसिद्ध ब्रांडों के आईटी हार्डवेयर का निर्माण भारत में किया जाएगा। योजना की अवधि के दौरान इस अनुमोदन के अपेक्षित परिणाम इस प्रकार हैं:
रोजगार: कुल लगभग 02 लाख लगभग 50,000 (प्रत्यक्ष) और लगभग 1.5 लाख (अप्रत्यक्ष)आईटी हार्डवेयर उत्पादन का मूल्य: 3 लाख 50 हजार करोड़ रुपये (42 बिलियन अमेरिकी डॉलर)
कंपनियों द्वारा निवेश: 3,000 करोड़ रुपये (360 मिलियन अमेरिकी डॉलर)उद्योग जगत के दिग्गजों और मीडिया को संबोधित करते हुए, रेल, संचार और इलेक्ट्रॉनिक्स तथा आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि 27 अनुमोदित आवेदकों में से 23 आज से ही विनिर्माण शुरू करने के लिए तैयार हैं।

Related posts

दैनिक पञ्चांग:27 दिसंबर 23

rktvnews

रामगढ़ संघर्ष से सम्मान तकः गायत्री देवी की सफलता की कहानी।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बंगाल के दंपत्ति को प्री एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दिया गोद।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महिला बंध्याकरण में प्रमंडल में प्रथम आने पर “डीसीएम राजेश कुमार” हुए सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह ने की जीविका परियोजना की समीक्षा, दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने मध्य प्रदेश खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए

rktvnews

Leave a Comment