RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने बंगाल के दंपत्ति को प्री एडॉप्शन फोस्टर केयर अंतर्गत बच्ची को दिया गोद।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जनवरी।जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के द्वारा आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान (Specialised Adoption Agency), भोजपुर में आवासित एक बालिका को प्री-एडॉप्शन फोस्टर केयर के अंतर्गत कोलकाता, पश्चिम बंगाल से आए संभावित दत्तक अभिभावकों को दिया गया। यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण की गई।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दत्तक अभिभावकों से बालिका की समुचित देखभाल, संरक्षण एवं पालन-पोषण करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, भोजपुर को बालिका के कल्याण एवं समग्र विकास की नियमित फॉलो-अप एवं निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी अभिभावक दत्तक ग्रहण करना चाहते हैं, वे केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट cara.wcd.gov.in के माध्यम से आवेदन एवं पंजीकरण कर सकते हैं।इस अवसर पर सहायक निदेशक बाल संरक्षण ईकाई, कॉर्डिनेटर विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बक्सर;1.75 करोड़ से अधिक बाज़ार मूल्य के 20 हजार लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण।

rktvnews

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन जंक्शन रेलवे स्टेशन और महाकालेश्वर मंदिर के बीच वर्तमान रोपवे के विकास, संचालन और रख-रखाव के लिए 188.95 करोड़ रुपये स्‍वीकृत किए।

rktvnews

नई दिल्ली:केंद्रीय वन राज्यमंत्री कीर्तवर्धन सिंह ने किया दिल्ली जू का निरीक्षण, अफ्रीकी हाथी शंकर के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

rktvnews

केंद्रीय रसायन और उर्वरक एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि मंत्रियों के साथ किसानों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा पर वर्चुअली बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर:जीएसटी सुधार से ग्राहक और दुकानदार दोनो को लाभ : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के वितरण शिविरों का श्री गोदारा ने किया निरीक्षण,ओबीसी वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष ने जांची व्यवस्थाएं!मुख्यमंत्री गुरूवार को करेंगे इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का वर्चुअली शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment