RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नफरत और घृणा से भरे जनप्रतिनिधियों को सबक सिखाने की है जरूरत: क्यामुद्दीन

आरा/भोजपुर 19 नवंबर । भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य सह इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने केंद्रीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह ,नगर आयुक्त और महापौर पर निशाना साधते हुए इन्हें नफरत और घृणा से भरा हुआ होने की बात कही है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने अपने द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए बताया की उन्होंने दुर्गा पूजा के अगले दिन से ही सर्व प्रथम नगर आयुक्त से मिल घाटों की सफाई की बात की थी लेकिन उनका रवैया एक तानाशाह के समान प्रदर्शित हुआ वही महापौर इसके लिए प्रयत्नशील नही दिखी।
क्यामुद्दीन अंसारी ने बताया की सफाई को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की जिसपर जिलाधिकारी की सफाई को लेकर सोच को सकारात्मक पाया।

क्यामुद्दीन अंसारी द्वारा घाटों की दोहरी नीति की सफाई की साझा की गई तस्वीरें

क्यामुद्दीन ने चुटकी लेते हुए कहा की बीते कुछ दिनों से घाटों की सफाई को लेकर और इसका दौरा कर रहे केंद्रीय मंत्री,जिलाधिकारी आदि के पीछे चमचों की भीड़ देखी गई जहां घाटों की सफाई का निर्देश देते हुए देखा गया लेकिन इसके इतर यदि सामाजिक स्तर पर आस्था के इस महान पर्व पर छठ व्रती और सामाजिक लोगो द्वारा जी तोड़ मेहनत कर अपने स्तर से घाटों की सफाई नही की जाती तो यह कहने में अतिस्योक्ति नही होगी की इसकी तस्वीर कुछ अलग ही होती।
क्यामुदीन अंसारी ने बताया की शनिवार की संध्या में इंसाफ मंच की टीम वार्ड पार्षद फैज अहमद, शहाबुद्दीन आदि के साथ छठ घाटों का दौरा किया गया तो मोती टोला,जवाहर टोला के घाटों की स्तिथि को देख गहरा दुख हुआ जहां पानी में जलकुभिया अपनी दास्तां बयां कर रही थी जो आरा सांसद और महापौर की दोहरी सोच को दर्शा रही थी।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा की यह कैसी राजनीति है जो धर्म से भी परे है जहां भेद भाव कर उक्त घाटों को सफाई से मरहूम कर दिया गया।उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए ऐसे जनप्रतिनिधियों को जनता के द्वारा सबक सिखाने की बात कही।

Related posts

पबित्रा मार्गेरिटा ने वस्त्र मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

देहरादून: सूर्य देवभूमि चैलेंज के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी।

rktvnews

अधिवक्ताओं पर अंकुश ,जनता की आवाज को दबाने के समान: विद्या निवास सिंह उर्फ दीपक सिंह

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

चतरा:जिले में ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह।

rktvnews

बिहार जाति आधारित जनगणना 2022 हेतु प्रक्षिण समाहरणालय आरा में आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment