RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी का किया गया उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन!दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश।

चतरा/झारखण्ड 17 नवंबर।आज उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी का जे.जे एक्ट, पोक्सो एक्ट, बाल विवाह अधिनियम एवं मादक द्रवायों से बालकों का संरक्षण से संबंधित प्रशिक्षण/ उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में 31 अक्टूबर से 14 नवंबर तक बाल विवाह उन्मूलन हेतु चलाए गए अभियान के तहत वैसी बालिका जिन्होंने बाल विवाह का विरोध कर शिक्षा को जारी रखा, संबंधित क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता के साथ उपस्थित थे ।
उपायुक्त चतरा अबु इमरान द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया तथा बाल विवाह को हतोत्साहित कर शिक्षा को जारी रखने वाली बालिका जो सिमरिया और कान्हाचट्टी से आई थी उन्हें डिक्शनरी उपहार स्वरूप भेट करते हुए शिक्षा जारी रखने एवं उनको भविष्य में पढ़ लिख कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दिया।
यूनिसेफ के सहयोगी अंकित कुमार द्वारा कार्यक्रम का उद्देश्य तथा बाल विवाह से होने वाली क्षति के बारे में बताया गया वहीं इंदू भूषण पांडे अधिवक्ता सह मीडिएटर जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा द्वारा विधि से संबंधित कई जानकारियां सभी थाना के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को दिया गया ।
जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी द्वारा प्रेजेंटेशन प्वाइंट के माध्यम से बाल संरक्षण सेवाओं का उद्देश्य तथा क्रमशः बाल विवाह के दुष्परिणाम, किशोर न्याय अधिनियम एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत बाल कल्याण पुलिस अधिकारी जो सभी थाना में नामित है और जो A.S.I से रैंक के नीचे के नही होते है को बच्चों के साथ कैसे व्यवहार किया जाना है की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई है ।
पुलिस उपाधीक्षक सह विशेष किशोर न्याय पुलिस इकाई के प्रमुख केदार नाथ राम द्वारा प्रशिक्षण में बताए गए विभिन्न बिंदुओं का अनुपालन करने का निर्देश सभी बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी को दिया गया तथा जे.जे एक्ट की धारा 77 एवं 78 के तहत बालकों को मादक द्रव्य के सेवन से संरक्षित करने हेतु विद्यालय के 100 मीटर की दूरी में गुटका, तंबाकू विक्रेता पर रोक लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, जेएसएलपीएस के डीपीएम अनिल डुंगडुंग, सभी थाना के बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मी, लोक प्रेरणा केंद्र के सामाजिक कायकर्ता अनिता मिश्रा एवं कान्हाचट्टी की आजीविका दीदी एवं अन्य उपस्थित थे ।

Related posts

बिहार:मुख्यमंत्री ने बापू टावर के प्रदर्श का किया निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

बड़हरा:पारिवारिक किसान योजना के लाभुक किसानों के बीच जैविक खेती प्रोत्साहन हेतु यंत्र वितरित।

rktvnews

सोनू निगम, विशाल भारद्वाज, रेखा भारद्वाज और संदीप सिंह ने भावपूर्ण धुनों की जीवंत प्रस्तुति के साथ सेफड का म्यूजिक लॉन्च किया।

rktvnews

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने वैश्विक आपूर्तिकर्ता बनने के लिए उच्च मानक एवं उच्च तकनीकी स्थानीयकरण का आह्वान किया।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित थारू होली महामहोत्सव को वर्चुअली संबोधित किया।

rktvnews

भोजपुर: जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री।

rktvnews

Leave a Comment