RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मतदान के प्रति बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह, मतदान केन्द्र में जाकर किया मतदान।

भोपाल/मध्यप्रदेश 17 नवंबर।विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान में बुजुर्गो में भी मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। सोनकच्छ विधानसभा के भौंरासा की 96 वर्ष की श्रीमती सजनबाई ने मतदान केन्द्र में जाकर मतदान किया। उन्होंने मतदान केन्द्र पर बनाये गये सेल्फी पाईंट पर उत्साह से फोटो भी खिचवाई।
मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थी। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। जिले में आदर्श और पिंक मतदान केन्द्रों मे निर्वाचन आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार व्यवस्थाए की गई थी। आदर्श मतदान केंद्रों पर स्वागत द्वार बनाए गए। मतदाताओं का स्वागत रेड कारपेट से किया। मतदान केंद्रों पर बैठक व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाएं भी की गई। निर्वाचन आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार आदर्श और पिंक मतदान केन्द्रों में व्यवस्थाए की गई।

मतदान के बाद सेल्फी पाईंट पर ली सेल्फी

मतदान केन्द्रों पर बनाये गये सेल्फी पाईंट पर मतदाता मतदान के बाद सेल्फी ले रहे है। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। जिले में आदर्श और पिंक मतदान केन्द्रों मे निर्वाचन आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार व्यवस्थाए की गई। आदर्श मतदान केंद्रों पर स्वागत द्वार बनाए गए। मतदाताओं का स्वागत रेड कारपेट से किया।

103 वर्षीय मांगीलाल ने भी किया मतदान

देवास जिले के बुजुर्गों में भी मतदान के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। नगर परिषद खातेगांव के पोलिंग बूथ 176 मंडी प्रांगण में जाकर 103 वर्षीय श्री मांगीलाल बेनीवाल ने मतदान किया। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई।

Related posts

रक्षा राज्य मंत्री ने ओमान की अपनी पहली विदेशी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद आईएनएसवी कौंडिन्य का स्वागत किया।

rktvnews

भोजपुर:विग्रह का समाधान अपरिग्रह है: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

अधिकारी हर कार्य के लिए लोगों के साथ संपर्क बनाकर रखें ताकि कार्य समय पर पूरा हो सके : डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

भोजपुर:आम लोगों ने दिल खोलकर किया जन सुराज युवा संघर्ष यात्रा का स्वागत : आनंद मिश्रा

rktvnews

पूर्णिया:शहीद सिपाही के परिजनों को दिया गया 25 लाख रुपए चेक।

rktvnews

अपर समाहर्ता नवादा ने हिन्दी दिवस के अवसर पर समाहरणालय संवर्ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को शपथ दिलाई।

rktvnews

Leave a Comment