RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

मोतीहारी:बाल पंचायत-हमारा दरबार एवं सखी वार्ता का आयोजन किया गया।

मोतीहारी/ बिहार 17 नवंबर।पिपराकोठी प्रखंड के पंडितपुर पंचायत में समाज कल्याण विभाग महिला एवं बाल विकास निगम , यूनिसेफ के सहयोग से बाल रक्षा भारत सेव द चिल्ड्रेन द्वारा संचालित उड़ान परियोजना तथा मिशन शक्ति एवं वन स्टॉप सेंटर महिला हेल्पलाइन के संयुक्त तत्वावधान में बाल पंचायत-हमारा दरबार एवं सखी वार्ता का आयोजन किया गया।
यह आयोजन बच्चों के सहभागिता के अधिकार के तहत बाल पंचायत का आयोजन किया गया। इस बाल पंचायत व सखी वार्ता में शामिल बच्चों के द्वारा गांव, पंचायत और विद्यालय के विकास के लिए कई मांग किए गए और मुखिया को मांग पत्र सौंपा गया।
इस अवसर पर उड़ान परियोजना के जिला समन्वयक हामिद रजा ने बच्चों के मुख्य चार अधिकार जीवन जीने का अधिकार, विकास का अधिकार, संरक्षण का अधिकार और सहभागिता का अधिकार को विस्तृत रूप से बच्चों को बताया गया।
इस अवसर पर मिशन शक्ति के जिला समन्वयक एजाज अहमद व महिला हेल्पलाइन के दीक्षा गुप्ता ने सखी वार्ता के संदर्भ में विस्तृत रूप से जानकारी दी।साथ ही महिला हेल्पलाइन 181 के संदर्भ में जानकारी दी।
इस बाल पंचायत के माध्यम से किये गए मांग पत्र में गांव के सड़क कितने रौशनी की समुचित व्यवस्था हो, विद्यालय की चहारदीवारी की व्यवस्था, पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हो, क्लास में बेंच की समुचित व्यवस्था की जाए, साइकिल स्टैंड बनाई जाए, जन वितरण प्रणाली के दुकानों में चावल ,गेंहू के साथ साथ दाल, आटा, तेल सहित अन्य सुविधा प्रदान की जाए, कंप्यूटर की शिक्षा देने की समुचित व्यवस्था की जाए, क्लास में बच्चों की संख्या के आधार पर पंखे की व्यवस्था की जाए ,सड़क पर हो रहे जल जमाव से मुक्ति की व्यवस्था, पंचायत में वोकेशनल ट्रेनिंग की व्यवस्था की जाए , स्कूल में खेल का मैदान बनाई जाए, लड़कियों के लिए अलग से पंचायत और गांव में सुरक्षित खेल का मैदान बनाई जाए सहित अन्य मांग बच्चों ने रखी।

Related posts

सौ वर्ष पूरे करने वाले मैथिली और हिन्दी के एक मात्र साहित्यकार थे पं गोविन्द झा!निधन पर साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुई शोक-सभा, पत्रकार अंजनी तिवारी को भी दी गई श्रद्धांजलि ।

rktvnews

राष्ट्रपति ने हैदराबाद में लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

जम्मू और श्रीनगर में जियो ट्रू5जी लॉन्च, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया उद्धघाटन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने ग्रिडको लिमिटेड के साथ 800 मेगावाट बिजली खरीद के समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

नव नालंदा महाविहार में खाद्य, संस्कृति और पर्यावरण पर विचारोत्तेजक व्याख्यान।

rktvnews

Leave a Comment