RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:पुराने गोवर्धन पहाड़ कृष्ण भगवान के मंदिर का नए रूप से जीणोद्धार कर की गई प्राण प्रतिष्ठा।

आरा/भोजपुर 15 नवंबर।आरा विधानसभा क्षेत्र के मानपुर धोबहा बाजार सब्जी मंडी में पुराने गोवर्धन पहाड़ कृष्ण भगवान के मंदिर का मंगलवार को नए रूप से जीणोद्धार कर प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से किया गया।इस अवसर पर 24 घंटे के हरकीर्तन का आयोजन कर प्रसाद वितरण एवं भंडारा किया गया। रात्रि में हुए दुगोला गायन में दिनेश व्यास और संतोष ठाकुर व्यास के बिच शानदार मुकाबला रहा।
मुख्य अतिथियों द्वारा कलाकारों को सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव व जिला परिषद प्रतिनिधि हरिफन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से किया। रघुपति यादव ने गोवर्धन पूजा समिति के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कृष्ण पूजा, गोवर्धन पूजा, के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्री कृष्ण के जीवन के चरित्र को अपनाने से लेकर प्रेम के संदेश को अपने दिल दिमाग में हम सभी को उतारना चाहिए और धारण करना चाहिए और हमेशा दूसरों को मदद के लिए आगे रहना चाहिए की बात कही।रघुपति यादव ने कहा की मैं अपने आप को जनता के प्रति समाज के प्रति हवाले कर चुका हूं अपनी जिंदगी में दिन रात सेवा करने का शिवा मैं कुछ और नहीं सोचता हूं।
वही हरीफन यादव ने कहां कि समस्त बृजवासियों को और दुनिया को संकट से हमेशा कृष्ण भगवान उबारते आए हैं भगवान श्री कृष्णा ने अपने अनेक रूप धारण कर समस्त जगत के कल्याण के लिए जाने जाते है।इसलिए आस्था हमेशा रखनी चाहिए।उन्होंने कहा की हमेशा मैं अपने क्षेत्र के लोगों के लिए जीने मरने के लिए तैयार रहता हूं। इस अवसर पर गोवर्धन पूजा समिति मानपुर धोबहा बाजार सब्जी मंडी के सदस्य द्वारा मुख्य अतिथियो को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर बबलू यादव, मुकेश यादव, रंजीत यादव, ददन महतो, राघवेंद्र यादव, सुनील यादव, मुन्ना यादव, मोहन यादव, अजय यादव, कृष्ण यादव, संजीव यादव, आनंद यादव मुख्य रुप से शामिल रहे। मुख्य अतिथि के साथ में मनोज पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, रामचन्द्र यादव, तारकेश्वर यादव, सनी कुमार आदि उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़:सैकड़ों मजदूरों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा : आम जनता पस्त, लेकिन मोदी मस्त, उन्हें जाना ही होगा।

rktvnews

गढ़वा:आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड मझिआँव की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला समन्वय समिति की बैठक, विभागीय समन्वय से आधारभूत संरचना एवं जनहित से जुड़े कार्यों के त्वरित निष्पादन का दिया गया निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 जून 25

rktvnews

रोहतास: दो दिवसीय जिला स्तरीय कृषि मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:पीएम–सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज निर्माण को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक, जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, विकास शाखा के प्रभारी, संबंधित बीडीओ हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment