RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत प्रखण्ड मझिआँव की योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)17 नवंबर।समाहरणालय सभागार में आज आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखण्ड मझिआँव में संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने की।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को योजनाओं की वर्तमान स्थिति, प्रगति तथा जमीनी कार्यों का विस्तार से आकलन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव स्तर पर मूलभूत सेवाओं को सुदृढ़ करना, योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना और समयबद्ध परिणाम प्राप्त करना है।
उपायुक्त ने विभिन्न विभागों से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि, जल संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा बुनियादी ढाँचे से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग निर्धारित मानकों, समयसीमा और पारदर्शिता के सिद्धांतों के साथ कार्य को सुनिश्चित करें।

पिरामल फाउंडेशन के कर्मी /फेलोज को विशेष निर्देश

बैठक में उपायुक्त श्री यादव ने पिरामल फाउंडेशन के तहत जिले में कार्यरत कर्मी/फेलोज को निर्देशित किया कि वे अगली समीक्षा बैठक में सभी संबंधित सरकारी पोर्टलों की विस्तृत जानकारी का अध्ययन करते हुए आएँ। उन्होंने कहा कि डेटा की बेहतर समझ और तकनीकी दक्षता से योजनाओं की समीक्षा अधिक प्रभावी तरीके से की जा सकेगी तथा आकांक्षी जिला कार्यक्रम के लक्ष्यों को तेजी से हासिल किया जा सकेगा।

योजनाओं की प्रगति पर चर्चा

बैठक में संचालित योजनाओं के विभिन्न पहलुओं पर सरल और स्पष्ट रूप से चर्चा की गई। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, टीकाकरण की स्थिति, विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभार्थियों को भुगतान की नियमितता, किसानों को तकनीकी सहायता, जल संरक्षण कार्यों की प्रगति तथा सड़क, बिजली, पेयजल जैसी सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग नियमित फील्ड विजिट करें, वास्तविक स्थिति की समीक्षा करें और किसी भी समस्या के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को टीम भावना, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

अधिकारियों की उपस्थिति

बैठक में उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता धर्मेंद्र कुमार, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, मझिआँव कनक, श्रम अधीक्षक संजय आनंद, जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज सहित विभिन्न विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

राजस्थान अध्ययन दल ने डेनमार्क में भारतीय राजदूत से की मुलाकात, राजस्थान और डेनमार्क के बीच कृषि और पशुपालन के क्षेत्रों में सहभागिता और साझेदारी बढ़ाने पर हुआ विचार विमर्श।

rktvnews

भोजपुर:शैक्षणिक जागरूकता के तहत धनछूहां के गरीब बच्चों में शिक्षण समाग्री वितरीत।

rktvnews

भोजपुर: सत्य की लड़ाई में अधिवक्ताओं का है महत्वपूर्ण योगदान : अमित कुमार गुप्ता उर्फ बंटी

rktvnews

आयुष मंत्रालय ने गांधी जयंती के अवसर पर आयुष भवन से आईएनए मेट्रो स्टेशन तक ‘स्वच्छोत्सव’ यात्रा के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान का समापन किया।

rktvnews

डीसी ने सुनी आमजन की समस्याएं!अधिकारी समय पर करें आमजन का कार्य: डीसी मोनिका गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment