RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार:भगवान बिरसा मुंडा की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनी।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 नवम्बर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती राज्य में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर राजकीय जयंती समारोह का आयोजन सिंचाई भवन, पटना के निकट 42, क्रांति मार्ग के त्रिकोण में स्थापित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा स्थल पर की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी एवं कुमुद वर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद सहित अन्य राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा गणमान्य व्यक्तियों ने भी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें शत-शत नमन किया एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती- पूजन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मौनी अमावस्या पर 8-10 करोड़ श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना, युद्धस्तर पर करें तैयारी: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:गरीबों के बच्चो की शिक्षा और रोजगार की गारंटी करेगा इंडिया गठबंधन : राजेश साहनी

rktvnews

वित्‍त वर्ष 2024-25 में भारत की वास्‍तविक सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) 6.5 से 7 प्रतिशत रहने का अनुमान।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर के जटाशंकर धाम में जल सहेलियों के साथ वृक्षारोपण किया और जनसमूह को संबोधित किया।

rktvnews

06 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

29 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment