RK TV News
खबरें
Breaking News

मुजफ्फरपुर:भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक संपन्न।

बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित की गई भावभीनी श्रद्धांजलि

RKTV NEWS/मुजफ्फरपुर(बिहार )14 अप्रैल।भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समाहरणालय परिसर में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर समाहरणालय स्थित अंबेडकर उपवन में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
माल्यार्पण करने वालों में तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, नगर आयुक्त रितुराज प्रताप सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी तुषार कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी आकांक्षा आनंद सहित कर्मचारी संघ के सदस्यगण , कई अन्य अधिकारीगण एवं गणमान्य अतिथिगण शामिल रहे।
इसके उपरांत समाहरणालय सभागार में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कर्मचारी संघ द्वारा एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह ने की।
समारोह में वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताया।
साथ ही उनके विचारों, आदर्शों एवं सिद्धांतों को युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्हें आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर न केवल भारतीय संविधान के शिल्पकार थे, बल्कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।
समारोह के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिन्ह एवं स्कूल बैग भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के दिखाये मार्ग पर चलने तथा उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।समारोह का संचालन जिला कोषागार पदाधिकारी सह जिला भविष्य निधि पदाधिकारी वैशुर रहमान ने की।

Related posts

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में 12 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 1351 उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

rktvnews

भोजपुर:राजकुमार शुक्ल के जयंती समारोह में भाग लेने जाएंगे ब्रह्मभट्ट समाज के लोग।

rktvnews

भोजपुर: मातृ शक्ति संगठन ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार को ले गृह मंत्री को लिखा पत्र।

rktvnews

राजस्थान:दवाओं और गहनों की गुणवत्ता की हो नियमित जांच, साइबर क्राइम रोकने की बने ठोस कार्य योजना: उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री

rktvnews

इंदौर:9 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध शराब और वाहन की गई जप्त।

rktvnews

नेता नहीं बल्कि हर घर का बेटा बनकर करना चाहता हूं सेवा:रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment