RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

चाईबासा;धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा/झारखंड 15 नवंबर।आज राज्य स्थापना दिवस और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित बस स्टैंड चौक पर प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार, पुलिस उपमहानिरीक्षक ‘कोल्हान’ रेंज अजय लिंडा, पश्चिम सिंहभूम जिला उपायुक्त अन्यया मित्तल, पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, अपर उपायुक्त संतोष सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर चाईबासा शशींद्र कुमार बड़ाईक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार खलखो सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

प्रमंडलीय आयुक्त ने उपस्थित पदाधिकारी और आमजनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि

राज्य स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर सभी पदाधिकारी का उत्साह देखकर मन प्रफुल्लित हो उठा है। भगवान बिरसा मुंडा हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है, हमें उनके आदर्शों पर चलना चाहिए उनके द्वारा उलगुलान आंदोलन की शुरुआत की गई। उनके द्वारा हमेशा से ही अंग्रेजी शासन का विरोध किया गया, गलत कुरीतियों का विरोध किया गया, डायन प्रथा का विरोध किया गया, नशापन का विरोध किया गया, प्रमंडलीय आयुक्त ने कहा कि सभी पदाधिकारी भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों का पालन करते हुए एक सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान करेंगे।

पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय लिंडा ने राज्य स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरुद्ध जमींदारों के विरुद्ध, साहूकारों के विरुद्ध अन्याय के विरुद्ध उलगुलान किया। उन्होंने लोगों को सम्मान पूर्वक जीवन जीना सिखाया। उन्होंने हमेशा जल, जंगल, जमीन की बात की और एक रणनीति तैयार करके अन्याय के विरुद्ध लड़ाई की हम सभी को उनसे प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।

Related posts

बागपत में भव्य रूप से 24 जनवरी को मनाया जाएगा उत्तर प्रदेश व राष्ट्रीय बालिका दिवस।

rktvnews

कोयला मंत्रालय ने राष्ट्रीय कर्मयोगी कार्यक्रम के अंतर्गत व्‍यापक स्‍तर पर हस्तक्षेप (एलएसआई) के चरण-1 का सफलतापूर्वक समापन किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

हनुमानगढ़:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित भारत-विकसित राजस्थान कार्यक्रम को किया संबोधित!17,000 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नि:शुल्कल प्रसारण/टेलीकास्ट समय के लिए राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों को डिजिटल वाउचर आवंटित किए।

rktvnews

चतरा:रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment