RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:उपायुक्त ने मंडल कारा का किया औचक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)08 अक्टूबर।उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने गढ़वा स्थित मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने जेल के प्रत्येक वार्ड का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कैदियों से सीधे संवाद स्थापित करते हुए उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं जैसे भोजन, पेयजल, कंबल एवं सोने की व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उपायुक्त श्री यादव ने मंडल कारा के अस्पताल वार्ड का भी निरीक्षण किया तथा वहां भर्ती कैदी मरीजों से उनका हालचाल जाना। उन्होंने अस्पताल वार्ड में उपलब्ध दवाइयों, उपचार की स्थिति और स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया।
निरीक्षण के दौरान जेल परिसर एवं सेल की साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक पाई गई। कैदियों ने उपायुक्त को बताया कि उन्हें जेल प्रशासन द्वारा भोजन सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं संतोषजनक रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
इसके उपरांत उपायुक्त ने मंडल कारा के वीसी रूम, मुलाकाती कक्ष, लाइब्रेरी सहित अन्य तकनीकी एवं प्रशासनिक सुविधाओं का भी बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि कैदियों की रुचि के अनुरूप लाइब्रेरी में और अधिक प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद पुस्तकों को जोड़ा जाए, ताकि वे अपने सुधार एवं आत्म-विकास की दिशा में आगे बढ़ सकें।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जेल सुरक्षा व्यवस्था की भी विस्तृत जानकारी ली और सुरक्षा तंत्र को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा-सह-अधीक्षक मंडल कारा संजय कुमार, जेलर मेहसाद आलम सहित जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

जयपुर में 15 लाख से ज्यादा परिवारों को 55 लाख से ज्यादा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड का हुआ वितरण – महंगाई राहत कैंप में आमजन का उत्साह बरकरार।

rktvnews

फिक्र नॉट! सब ठीक है…कहने वाले की स्मृति में नम हुई आंखे।

rktvnews

भोपाल:श्रीमद्भगवद् स्वगीता का भव्य पुस्तक विमोचन समारोह बड़े हर्षोल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ संपन्न।

rktvnews

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने फार्मेसी काउंसिल के आनलाइन पंजीयन सुविधा का किया लोकार्पण।

rktvnews

उत्तराखण्ड : मुख्यमंत्री ने “विकसित कृषि संकल्प अभियान“ की शुरुआत की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment