RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

बिहार:मुख्यमंत्री ने विकास भवन एवं विशेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार व पुनर्विकास कार्य का किया उद्घाटन।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 10 नवम्बर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत बेसमेंट पार्किंग, बाहरी आवरण एवं नये चतुर्थ तल का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास भवन के नव निर्मित बेसमेंट पार्किंग का शिलापट्ट अनावरण कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नवनिर्मित “जीविका दीदी की रसोई” का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। “जीविका दीदी की रसोई” का उद्घाटन करने के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदीयों से बातचीत कर वहाँ की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने विकास भवन के नये चतुर्थ तल का उद्घाटन किया और निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री विकास भवन के छत पर भी गए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया की छत पर सोलर प्लेट लगवायें। विकास भवन की चहारदीवारी को और ऊंचा करवायें। परिसर में साफ सफाई की पूरी व्यवस्था रखें। सभी चीजों को व्यवस्थित ढंग से रखें ताकि विकास भवन परिसर का बाहरी दृश्य भी खूबसूरत दिखे। मुख्यमंत्री ने विकास भवन में उद्योग विभाग के “इन्वेस्ट बिहार” की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विशेश्वरैया भवन के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत बेसमेंट पार्किंग का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार एवं डॉ एस सिद्धार्थ, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राहुल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर :प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर गरीब,असहाय लोगों को निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा दी गई: डा के एन सिन्हा

rktvnews

मध्यप्रदेश:भोपाल:विवेक रंजन श्रीवास्तव म प्र स्टेट सेंटर इंस्टीट्यूशन आफ इंजीनियर्स में सदस्य सिविल निर्वाचित हुए।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रीय कार्यशाला में उत्कृष्ट व्याख्यान पर आरा के शोधार्थी फ़ैज़ान अहमद ख़ान को मिला सम्मान।

rktvnews

जिलाधिकारी नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला निबंधन सह परामर्ष केन्द्र नवादा के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:गोपालगंज:डीएम का कुचायकोट प्रखंड, अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पशु चिकित्सालय सहित अन्य कार्यालयों का औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:योग स्वस्थ्य एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

Leave a Comment