RK TV News
खबरें
Breaking Newsसंस्कृति

दरभंगा:3000 दीपों से जगमगा उठा बागमती का तट!जिला गंगा समिति ने भव्य गंगा उत्सव का किया आयोजन।

दरभंगा/बिहार 07 नवंबर। जिला गंगा समिति, दरभंगा द्वारा नदियों का त्योहार गंगा उत्सव का आयोजन दरभंगा शहर के बागमति नदी के तट पर शुभंकरपुर के राजा रामधनी घाट एवं हज़ारीनाथ घाट पर भव्य दीपोत्सव, गंगा आरती, स्वच्छता अभियान और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया।
भव्य दीपोत्सव में 3000 दीप दोनों घाट पर प्रज्वलित किया गया, दीपों की रौशनी से घाट जगमगा उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी फारूक इमाम ने कहा कि हमारी नदियों का जश्न मनाने और भारत में नदी घाटियों में नदी कायाकल्प के महत्व पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य के साथ नदियों का त्योहार गंगा उत्सव का आयोजन देश भर में किया जा रहा है।
आम जनमानस का नदियों, तालाबों, जल स्रोतों से जुड़ाव बढ़ाने के संकल्पना के साथ इस तरह का आयोजन लगातार किया जाता रहा है।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में नमामि गंगे गान, झिझिया, आरंभ है प्रचंड एवं नमामि नमामि गान पर भव्य नृत्य का आयोजन रिया कुमारी, वर्षा कुमारी, साक्षी कुमारी, ब्यूटी राज, सूरज कुमार एवं कुणाल कुमार एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत किया गया।
स्थानीय समाज सेवी बालेंदु झा ने अपने संबोधन में नदियों के घाटों को स्वच्छ रखने की अपील सभी उपस्थित लोगों से किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का मंच संचालन सुधा नंदन झा ने किया।
कार्यक्रम में एनसीसी के 30 से अधिक कैडेट्स का नेतृत्व शंकर राय ने किया। नमामि गंगे कार्यक्रम के स्पियर हेड सदस्य मणिकांत ठाकुर, पूजा कुमारी, उपासना कुमारी, परवेज आलम एवं संजीव कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने वर्मम थेरेपी का उपयोग करके उड़ान के दौरान त्वरित चिकित्सीय हस्तक्षेप करने वाले सिद्ध चिकित्सकों की सराहना की।

rktvnews

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

हरिहर क्षेत्र मेला 2023 में पहली बार क्रॉसवर्ड एवं माइंड ब्लोइंग क्विज प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सामाजिक सेवा के लिए डाॅ भीम सिंह भवेश सौरभ गांगुली के हाथों हुए सम्मानित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 25 जून 24

rktvnews

बक्सर:बाल काव्य संग्रह पुस्तक का विमोचन सह काव्य पाठ का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment