RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:शाहपुर नगर पंचायत की बैठक में दीपावली व छठ के मद्देनजर चर्चा।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 4 नवम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत की बैठक नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मुख्य पार्षद जुगनू देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद सहित सभी 11 वार्ड सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने कहा कि दीपावली और छठ को लेकर नगर क्षेत्र एवं छठ घाटों की साफ-सफाई, छठ घाटों की बैरिकेडिंग, खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत सहित अन्य बातों का प्रस्ताव लिया गया। कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान किसी प्रकार की कोई कठिनाई महसूस नहीं हो, इसकी निगरानी रखी जायेगी। बैठक में आरटीपीएस काउंटर के संचालन हेतू विभाग से पत्राचार करने का प्रस्ताव लिया गया। बैठक में नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार, जेई जयनंदन चौधरी, मुख्य पार्षद जुगनू देवी, उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, पार्षद मनोज कुमार पासवान, मो शाहिद अनवर, देवंती देवी, कमलेश कुमार राज, हीरालाल पांडे, संजय कुमार चतुर्वेदी, सहोदरी देवी, आशा देवी, बबीता देवी, नीलू देवी, आरती देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 30 सितंबर 26

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण प्रारंभ, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रशिक्षणार्थियों को किया संबोधित, कहा- प्रशिक्षण में अपनी शंकाओं को दूर कर लें, मतदान दिवस पर कोई लापरवाही नहीं हो।

rktvnews

जगत पुकारे !

rktvnews

17 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

गढ़वा:कांडी में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण, पनीर एवं 115 प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की जांच।

rktvnews

9 जुलाई 1301 रणथंबोर में जौहर : स्वतव रक्षा केलिये तीन दिन तक हुआ आत्म बलिदान

rktvnews

Leave a Comment