RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

नवादा:मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कम्पनियों के स्थापना दिवस के 11वें वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण/उद्घाटन लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से किया गया।

नवादा/बिहार 01 नवंबर।नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बिहार के कर कमलों द्वारा बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कम्पनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कम्पनियों के स्थापना दिवस के 11वें वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण/उद्घाटन लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से एनआईसी, नवादा में किया गया। इसके तहत् नवादा जिले के कौआकोल प्रखंड के पाली पंचायत में ग्राम पाली के पास एक नया विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण के लिए आज 01 नवम्बर 2023 को माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा वीसी के माध्यम से शिलान्यास किया गया। इस विद्युत शक्ति उपकेन्द्र में 02×10 MVA का पावर ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा।
इसके निर्माण के उपरांत कौआकोल प्रखंड एवं रोह प्रखंड में विद्युत आपूर्ति में काफी सुधार होगी। जिसकी स्थानीय नागरिकों के द्वारा काफी समय से मांग की जा रही थी। इस शक्ति उपकेन्द्र बनाने की कुल लागत 12 करोड़ 53 लाख रूपये राशि है। यह शक्ति उपकेन्द्र राज्य योजना के तहत बनायी जा रही है। आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा जिले में पदस्थापन से ही बिजली और पानी की समस्या के समाधान के लिए कृत संकल्पित हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन और तत्परता से ही कौआकोल के पाली गांव में इस विद्युत शक्ति उपकेन्द्र का निर्माण यथाषीघ्र कराया जा रहा है। पेयजल की समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को सार्थक प्रयास करने का निर्देश दिये हैं।
आज वीसी कार्यक्रम में अरूणा देवी विधायिका वारिसलीगंज, विभा देवी माननीय विधायिका नवादा, नितु कुमार विधायिका हिसुआ, कार्यपालक अभियंता विद्युत संजय कुमार शर्मा के साथ-साथ अन्य अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

इस बार क्या सौगात लायेगे बिहार का आम बजट??

rktvnews

भारत और सिंगापुर ने आज कार्मिक प्रबंधन और लोक प्रशासन के क्षेत्र में सहयोग पर वर्तमान समझौता ज्ञापन को 2028 तक पांच वर्ष के लिए बढ़ाने के प्रोटोकॉल दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

भोपाल:दीक्षांत, शिक्षा और संस्कारों के साथ राष्ट्र सेवा के संकल्प का प्रसंग:राज्यपाल

rktvnews

जिलाधिकारी ने आज धौंस नदी बांध का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

पटना:राजनीति की धूप में साहित्य की छांव थे डा शंकर दयाल सिंह : डॉ सुलभ

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यशाला में “अंकीय भावना नाट्य” पर व्याख्यान सुना।

rktvnews

Leave a Comment