RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

केंद्रीय मंत्री परशोत्तम रुपाला ने कृषि भवन से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई और उसका नेतृत्व भी किया।

नई दिल्ली/31 अक्टूबर।केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परशोत्तम रुपाला ने आज कृषि भवन के परिसर से ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई और उसका नेतृत्व भी किया। इस अवसर पर मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान और डॉ एल. मुरुगन भी उपस्थित थे।
अपने संबोधन में परशोत्तम रुपाला ने कहा कि “देश की अखंडता और डेयरी सहकारिता क्षेत्र में सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा और वे हमें लगातार प्रेरित करते रहेंगे।”
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर, सरदार वल्लभभाई पटेल की 148वीं जयंती के उपलक्ष्य तथा देश की अखंडता में उनके विश्वास को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के 150 से अधिक अधिकारियों ने, पशुपालन और डेयरी विभाग विभाग की सचिव, अलका उपाध्याय और सचिव मत्स्य पालन विभाग डॉ. अभिलक्ष लिखी की उपस्थिति में जोश और उत्साह के साथ ‘रन फॉर यूनिटी’ में भाग लिया। इस दौड़ का आयोजन कृषि भवन के परिसर से राजेंद्र प्रसाद रोड और अशोक रोड होते हुए हैदराबाद हाउस तक किया गया।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने के वादे के साथ ‘रन फॉर यूनिटी’ की शुरुआत हुई जिसमें सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ के साथ भाग लिया।

Related posts

गढ़वा:आत्मा शासकीय निकाय की बैठक में कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की हुई व्यापक समीक्षा।

rktvnews

G-20 थीम आधारित एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (AIF) एवं म. प्र. फार्म गेट सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने खटीमा में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान शहीद हुए आन्दोलनकारियों की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में किया प्रतिभाग।

rktvnews

बागपत :दिव्यांग जनों को दिव्यांग उपकरण ट्राई साइकिल देकर किया सम्मानित।

rktvnews

दुमका:दशहरा एवं त्यौहार के मद्देनज़र खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई – मिठाई एवं खाद्य दुकानों की हुई जांच।

rktvnews

पटना : शहीद दिवस पर राजकीय समारोह का आयोजन,शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment