RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

नवादा:बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रथम शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित।

नवादा/बिहार 30 अक्टूबर।आशुतोष कुमार वर्मा जिलाधिकारी नवादा की अध्यक्षता में आज ( कार्यालय प्रकोष्ठ में) बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रथम शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। नवादा नगर परिषद क्षेत्र के मध्य में स्थित ऐतिहासिक हरिश्चन्द्र स्टेडियम में नियुक्ति पत्र वितरण डिजिटल बेवकास्टिंग के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा डिजिटल बेवकास्टिंग के माध्यम से सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। श्री नीतीश कुमार जी माननीय मुख्यमंत्री 02.11.2023 को बीपीएससी में सफल अभ्यर्थियों को गाॅधी मैदान, पटना में नियुक्ति प्रमाण पत्र देंगे। नवादा जिला में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के लिए जिला प्रभारी मंत्री सह उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ को आमंत्रित किया गया।
नवादा जिला में कुल 1800 सफल अभ्यर्थी हैं, जिसमें से 500 अभ्यर्थी को बस के द्वारा पटना गाॅधी मैदान भेजा जायेगा। पटना जाने वाले सभी अभ्यर्थी को 08ः00 बजे सुबह में बुधौल बस स्टैंड के समीप आने का निर्देष दिया गया। पुलिस पदाधिकारी और पुलिस दंडाधिकारी की नियुक्ति पटना जाने और आने के लिए की गई है।
सिविल सर्जन, नवादा को निर्देश दिया गया कि अभ्यर्थियों को पटना जाने के क्रम में एम्बुलेंस और मेडिकल टीम के साथ आवश्यक दवाई आदि की व्यवस्था करेंगे। शेष अभ्यर्थियों को हरिष्चन्द्र स्टेडियम में नियुक्ति पत्र दिया जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति पत्र वितरण के लिए सभी आवश्यक कार्य 1 नवंबर 2023 तक अवश्य पूर्ण कर लें। जिला शिक्षा पदाधिकारी को हरिश्चन्द्र स्टेडियम में प्रेस दीर्घा बनाने का निर्देश दिया गया। इसका संचालन सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा किया जायेगा। सभी सफल अभ्यर्थियों को आईडी प्रूफ के रूप में अपना नियुक्ति पत्र एवं आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा। डीआईओ एनआईसी को एलईडी टीवी पर्याप्त संख्या में लगाने का एवं बेवकास्टिंग के लिए निर्देश दिया गया। पेयजल एवं शौचालय आदि की व्यवस्था के लिए कार्यपालक अभियंता पीएचईडी एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा को दिया गया। विधि-व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर को पुलिस बल की नियुक्ति एवं स्थल चयन चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
डी एम वर्मा ने कहा कि शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों 1 नवंबर 2023 को 02ः00 बजे अप0 तक हरिश्चन्द्र स्टेडियम में हर हाल में प्रवेश प्रवेश करना सुनिश्चित करेंगे।।
इस अवसर पर माननीय सांसद महोदय, माननीय विधायक , आदि आमंत्रित किया गया है।
आज की बैठक में राम कुमार प्रसाद सिविल सर्जन नवादा, अखिलेश कुमार अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा विभाग, कार्यपालक पदाधिकारी पीएचईडी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गढवा:सांसद, पलामू लोक सभा क्षेत्र की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

भूपेश सरकार ने एमसीबी को दिया हक: गुलाब कमरो

rktvnews

भोजपुर:कर्मचारी महासंघ (गोपगुट) का राष्ट्रव्यापी आंदोलन।

rktvnews

भोजपुर : बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने हेतू कांग्रेस का धरना।

rktvnews

दरभंगा:जीविका कौशल रथ को डी.पी.एम डॉ.ऋचा गार्गी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

मुजफ्फरपुर : मतदान शपथ को ले नया कीर्तिमान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ जिले का नाम।

rktvnews

Leave a Comment