RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा संकल्प दिवस के अवसर पर सहस्त्रधारा रोड स्थित अमृत फार्म में आयोजित अभिनन्दन समारोह में भाग लिया।

देहरादून/ उत्तराखंड 16 सितंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवा संकल्प दिवस के अवसर पर आज सहस्त्रधारा रोड स्थित अमृत फार्म में आयोजित अभिनन्दन समारोह में प्रतिभाग कर उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में लगाये गये रक्तदान शिविर का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने जन्मदिवस के अवसर पर बुजुर्गों, मातृशक्ति द्वारा दिये गये सम्मान और स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले लोगों और प्रदेश की युवा शक्ति का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्य सेवक और एक कार्यकर्ता के रूप में उन्हें जन सेवा करने का जो अवसर मिला है, उसमें मातृशक्ति का बड़ा योगदान है। मुख्यमंत्री ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिस तरह उनके जन्मदिवस पर लोगों ने रक्तदान किया, उसी प्रकार लोग कभी भी, कहीं भी किसी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत पड़े तो हमेशा पहली पंक्ति में खड़े नजर आएंगे। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, संयोजक कुलदीप बुटोला, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं मातृशक्ति मौजूद थे।

Related posts

प्रधानमंत्री के 100वां मन की बात युवाओं को खूब पसंद आई!युवा मोर्चा के द्वारा भोजपुर जिला के सभी मंडलों में मन की बात सुना गया:विभू जैन

rktvnews

महापौर इंदू देवी ने प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों को दूसरी किस्त की राशि प्रदान की।

rktvnews

भोजपुर:भारतीय किसान संघ भोजपुर की बैठक में कई प्रखंड संयोजक मनोनीत।

rktvnews

झारखण्ड विधान सभा की सदाचार समिति का गढ़वा जिला दौरा, समिति के सभापति रामचंद्र सिंह द्वारा परिसदन भवन सभागार में जिला स्तरीय पदाधिकारियों संग बैठक।

rktvnews

जिला कलक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:5वें दिन 676 अभ्यर्थियों ने 763 नाम निर्देशन पत्र किए जमा।

rktvnews

Leave a Comment