RK TV News
खबरें
Breaking Newsउपलब्धि

भोजपुर: बीपीएससी परीक्षा में शाहपुर की सौम्या को मिला 114वां रैंक

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 अक्टूबर। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में भोजपुर जिले के शाहपुर की सौम्या पांडे ने 114वां रैंक हासिल किया है। सौम्या पांडे की शुरुआती शिक्षा दीक्षा शाहपुर प्रखंड के सेमरिया गाँव में हुई। सौम्या ने उच्च शिक्षा वाराणसी और दिल्ली में रहकर प्राप्त की। उसने बीटेक भी किया है। सौम्या ने 2014 में तैयारी शुरू की थी। 9 साल बाद 2023 में उसे सफलता मिली 114वां रैंक के रूप में। सौम्या को 2022 में मुख्य परीक्षा में सफलता मिली थी लेकिन साक्षात्कार में सफल नहीं हो पाई। अपनी लगन और मेहनत के बल पर सौम्या ने 2023 में अपना मुकाम हासिल कर लिया। फिलहाल सौम्या दिल्ली स्थित इंटर कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा आईएएस और पीसीएस के कोचिंग में पढाती हैं।

शाहपुर की सौम्या पांडे को बीपीएससी परीक्षा में मिला 114 वां रैंक

सौम्या पांडे का बचपन शाहपुर के सेमरिया ओझापट्टी गांव में बीता है। ग्रामीण परिवेश में रहकर भी अपनी मेहनत,लगन और इच्छा शक्ति के बदौलत सौम्या ने बीपीएससी परीक्षा में सम्मानजनक स्थान हासिल किया। सौम्या ने अपने ननिहाल सेमरिया ओझापट्टी में रहकर शुरुआती शिक्षा ग्रहण की। सौम्या की मां राजमणी देवी  पारिवारिक कारणों से अपने ससुराल से मैके सेमरिया आकर रहने लगीं। राजमणी देवी आंगनबाड़ी सेमरिया शाहपुर कोड संख्या 3 में सेविका के पद पर कार्यरत हैं। सौम्या के नाना स्व ललन जी ओझा पहरपुर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक थे। सौम्या ने नाना के घर पर रहकर ही पढ़ाई लिखाई शुरू की। सौम्या का सेलेक्शन यूनियन बैंक मे भी हुआ था पर उन्होंने ज्वाइन नहीं किया। सौम्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता राजमणी देवी, मामा अधिवक्ता अशोक ओझा एवं अनिल ओझा को दिया है। सौम्या की इस सफलता से सेमरिया में खुशी का माहौल है। बेटी की सफलता से सभी खुश हैं। बिटिया की सफलता पर लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने की जिला स्क्रीनिंग सह स्थापना समिति की समीक्षा बैठक: कार्यों में कोताही बरतने वाले कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

rktvnews

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बसव जयंती के पावन अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर को नमन किया।

rktvnews

शाहपुर पुलिस ने लूट कांड के चार अपराधियों को आग्नेयास्त्र व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रांची में युवा सम्मेलन को किया संबोधित।

rktvnews

पेंशन शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment