RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पटना:अमृत कलश यात्रा राजधानी पटना के शहीद स्मारक विधानमंडल से होते हुए पटना जंक्शन पहुंची! विशेष ट्रेन से दिल्ली हुई रवाना।

पटना/बिहार (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)29 अक्टूबर।मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत आज 29 अक्टूबर को अमृत कलश यात्रा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से निकलकर राज्य की राजधानी पटना के विभिन्न मार्गो से होकर विधानमंडल के सामने स्थित शहीद स्मारक से होते हुए पटना जंक्शन पहुंची। जहां सभी अमृत कलश एक विशेष ट्रेन से दिल्ली जायेगा।
ज्ञातव्य हो की पूरे देश में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम शहीदों के घर घर जाकर स्वयंसेवकों द्वारा मिट्टी संग्रहित की गई है। जिससे अमृत वाटिका का निर्माण होना है।
इस कार्यक्रम में एन सी सी, नेहरू युवा केन्द्र, के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा योजना ने भी हिस्सा लिया ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इस कार्यक्रम में वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर विकास चंद्र जो बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ के कार्यकारिणी सदस्य भी हैं, ने
पटना में भाग लिया। जहां काफी संख्या में पुरुष और महिलाओं ने हिस्सा लिया। जगह-जगह पर स्वागत भी किया गया।
डॉक्टर विकास चंद्र ने बताया कि वर्तमान प्रधानमंत्री की सोच देश को, प्रदेश को एवं हम सभी को एक मुट्ठी की भांति एकजुट करती है । कार्यक्रम का समापन कलश यात्रा के प्रस्थान के साथ पटना बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन की अनुमति से विकाश चन्द्र ने किया।

Related posts

आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर स्वर्गीय कृष्णैया की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 मई को करेगी सुनवाई।

rktvnews

खेल राज्यमंत्री ने बूंदी जिले के नैनवां में जन सुनवाई के दौरान सुनी आमजन की परिवेदना, मौके पर ही किया समाधान।

rktvnews

खैरागढ़:नवाचार के साथ स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रहा विश्वविद्यालय, चार विद्यार्थियों का ललित कला अकादेमी नई दिल्ली की छात्रवृत्ति योजना में हुआ चयन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने की बिहार पशु स्वास्थ्य प्रबंधन की समीक्षा।

rktvnews

राष्ट्रपति ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

ज़ी सिनेमा पर होगा ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ज़बर्दस्त वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर।

rktvnews

Leave a Comment