RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भोजपुर:मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा को केन्द्रीय मंत्री,जिलाध्यक्ष,विधायक सहित नेताओ ने तिरंगा दिखाकर रवाना किया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 अक्टूबर ।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश भर मे मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत वीर शहीदो सहित महापुरुषों के घर की मिट्टी को अमृत कलश मे एकत्रित किया गया। भाजपा भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और कार्यक्रम संयोजक रामदिनेश यादव के नेतृत्व मे पूरे जिले भर से प्रत्येक प्रखंड मे अमृत कलश मे मिट्टी एकत्रित किया गया। भोजपुर जिला के सभी चौदहो प्रखंड से एकत्रित किए गए मिट्टियों का संग्रह ‘अमृत कलश’ यात्रा को रविवार को लोनायक जय प्रकाश नारायण स्मारक से केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,जिलाध्यक्ष दुर्गा राज सहित जिले के नेताओ ने तिरंगा दिखाकर पटना के लिए रवाना किया। उक्त अमृत कलश को जय प्रकाश नारायण स्मारक रमना मैदान आरा से टाउन थाना, घंटाघर, गोपाली चौक, जेल रोड, दुर्गा मंदिर शिवगंज, सपना सिनेमा रोड होते हुए बायपास रोड से पटना रवाना हुआ।वहाँ बिहार के सभी जिला से एकत्रित अमृत कलश को दिल्ली कर्तव्य पथ पर बन रहे अमृत उद्यान के विशेष ट्रेन से रवाना किया गया। उक्त कार्यक्रम मे सांसद,विधायक, जिलाध्यक्ष सहित राम दिनेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विभु जैन सह संयोजक दीपक सिंह, सह संयोजक संतोष चंद्रवंशी, जिला महामंत्री पूनम कुशवाहा ,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरजभान सिंह,धीरेन्द्र सिंह,उदय प्रताप सिंह,विजय सिंह,वंदना राजवंशी, पुनम कुशवाहा, मीरा यादव,मधु मिश्रा, मिथिलेश कुशवाहा,अशोक शर्मा, विभु जैन,शंभु चौरसिया, सरोज सिंह सहित सभी भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

गया: इनर व्हील ऑफ गया के सहयोग से निर्मित ट्रैफिक पोस्ट का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्घाटन।

rktvnews

जयपुर:प्रदेश की पहली सैक्स सोर्टेड सीमन लैब का शुभारंभ -डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने बटन दबाकर वर्चुअली किया उदघाटन।

rktvnews

हरदा होगा शत-प्रतिशत सिंचित जिला! मुख्यमंत्री ने हरदा में 4 हजार 569 करोड़ 62 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया शिलान्यास और लोकार्पण।

rktvnews

बागपत:उप मुख्यमंत्री ने गौरीपुर मोड़ पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

मध्यप्रदेश: उज्जैन में श्रावण महोत्सव 2025 की तीसरी संध्या पर पद्मश्री गीता महालिक के ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति।

rktvnews

जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment