RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र

रायपुर/छत्तीसगढ़ 29 अक्टूबर। विधानसभा आम निर्वाचन-2023 को महिलाओं, विकलांगों व युवाओं सहित सभी नागरिकों के लिए और अधिक समावेशी और सहभागी बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। निर्वाचन में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में 900 संगवारी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में दस-दस संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे। इन मतदान केन्द्रों में मतदान दल और सुरक्षा बल सहित अन्य स्टॉफ महिलाएं होंगी।
छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि संगवारी मतदान केन्द्रों पर महिलाओं द्वारा ही पीठासीन अधिकारी और मतदान से संबंधित अन्य कार्यों को संपादित किया जाएगा। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी महिला सुरक्षा बल को सौंपी जाएंगी। इनके साथ ही पोलिंग बूथ की निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की वीडियो रिकॉर्डिंग और फोटोग्राफी महिलाओं द्वारा की जाएगी। कंगाले ने बताया कि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में संगवारी मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ऐसे विधानसभा क्षेत्र जहां महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है तथा पिछले निर्वाचन के दौरान कम मतदान हुआ है, उन क्षे़त्रों में विशेष रूप से संगवारी मतदान केन्द्र बनाए जाएंगे।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने आम चुनाव 2024 में गलत सूचना के प्रसार को सक्रिय रूप से रोकने के लिए ‘मिथ वर्सेस रियलिटी रजिस्टर’ की शुरुआत की।

rktvnews

गिरीडीह: जिला परिवहन पदाधिकारी ने ओवरलोडेड वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया।

rktvnews

प्राचीन काल से ही चैत और फागुन मास को प्रेम मास की दी गयी है संज्ञा- शालिनी ओझा

rktvnews

घंटा घर के जीणोद्धार के लिए 27 अगस्त को हिन्दू जागरण मंच कराएगी भव्य महाआरती।

rktvnews

हनुमानगढ़:प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, विद्युत विभाग ने निपटाए 159 प्रकरण, निगम को 30 लाख का राजस्व प्राप्त।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की चाइनीज मांझे के खिलाफ सख्त कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment