RK TV News
खबरें
Breaking Newsसेवा

भोजपुर:संत विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर 28 अक्टूबर को रक्तदान शिविर रेडक्रॉस में! 101 यूनिट ब्लड संग्रह का लक्ष्य पूरा होगा:मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार

आरा/भोजपुर 27 अक्टूबर। विहंगम योग संत समाज के प्रवर संत श्री विज्ञान देव जी महाराज के 46वे जन्मोत्सव पर 28 अक्टूबर को महारक्तदान शिविर का आयोजन रेडक्रॉस सोसाइटी ब्लड बैंक में किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रमुख सेवक और मीडिया प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि इसके लिए सभी गुरु भाई बहनों से रक्तदान देने के लिए अनुरोध किया गया था जिसमें एक सौ एक यूनिट रक्त देने का संकल्प है।और उम्मीद है की लक्ष्य पूरा होगा। बताते चले कि रक्तदान शिविर विश्व स्तर पर लगाया जा रहा है जो अपने आप में एक गौरव की बात है। शिविर प्रतिवर्ष लगाया जाता है। विहंगम में योग के गुरु भाई बहन बिना किसी दिखावा और शोर शराबे के पिछले साल भी विज्ञान देव जी के जन्मोत्सव पर अधिकतम 76 यूनिट रक्तदान किया था। सचिन विजय चंद्रकांत पांडे ने कहा की तैयारी पूरी है। प्रभु का आशीर्वाद सदैव गुरु भाई बहनों के साथ रहता है। इन्होंने बताया कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति भी इस रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है।विहंगम योग संस्थान भोजपुर बिहार द्वारा सूचना जारी।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सिख धर्म के नौवें गुरु, ‘हिंद की चादर’ गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर उन्हें नमन कर वंदन किया।

rktvnews

राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ सरकार की बैठक।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

मध्यप्रदेश:विद्युतीकरण में अनियिमितता और नियमों की अवहेलना पर 6 विद्युत अफसरों पर कार्रवाई।

rktvnews

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘ग्रामोद्योग विकास योजना’ के तहत 130 लाभार्थियों को मधुमक्खी बक्से और टूलकिट वितरित किए।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने किया गंगा कटावरोधी कार्यो का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment