RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय विशेष अभियान 3.0 के तहत कई कदम उठा कर रहा है।

नई दिल्ली/27 अक्टूबर।पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय विशेष अभियान 3.0 चला रहा है। इस अभियान के मुख्य केंद्र क्षेत्रों में लोक शिकायतों का प्रभावी निपटान, संसद सदस्यों के संदर्भ, संसद के आश्वासन, कार्यस्थल और परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान, स्क्रैप का निपटान और फाइलों की साफ-सफाई शामिल है।
अब तक 24,215 फाइलों में से 24,023 फाइलों की समीक्षा की गई; छंटाई के लिए चिन्हित 6,847 फाइलों में से 1,857 फाइलों की छंटाई कर दी गई; समीक्षा के लिए रखी गईं कुल 13,848 ई-फाइलों में से 1,012 की समीक्षा की गई और 7,538 को बंद कर दिया गया है। सफाई अभियान को लेकर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए मंत्रालय और उसके स्वायत्त निकायों के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल द्वारा सोशल मीडिया फोरम एक्स (पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था), फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 50 से अधिक ट्वीट पोस्ट किए गए हैं।
स्वच्छता अभियान पूरे जोरों पर है और 97 में से 94 स्थलों पर चलाया गया है। अब तक 1,421 वर्ग फुट जगह खाली कराई जा चुकी है। मंत्रालय ने स्क्रैप निपटान से 1,17,09,095 रुपये का राजस्व अर्जित किया है। 91 लोक शिकायत में से 90 का समाधान कर दिया गया है; 9 में से 6 पीएमओ संदर्भ प्राप्त कर लिए गए हैं; सांसदों के 59 संदर्भ में से 47 प्राप्त किए गए हैं; संसदीय आश्वासन लक्ष्य 42 थे जिनमें से 37 प्राप्त कर लिये गये हैं; सभी 4 आईएमसी संदर्भ (कैबिनेट प्रस्ताव) लक्ष्य और सभी 7 राज्य सरकार संदर्भ लक्ष्य प्राप्त कर लिए गए हैं।
यह पहल 15 सितंबर 2023 को एक तैयारी चरण के साथ शुरू हुई, जिसका उद्देश्य विशेष अभियान के मुख्य चरण में सफाई के लिए विशिष्ट लक्ष्यों की पहचान करना है, जो 2 अक्टूबर 2023 से 31 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।

Related posts

भव्य कवि सम्मेलन के साथ हुआ बहुराष्ट्रीय पत्रिका “प्रज्ञान विश्वम” का लोकार्पण।

rktvnews

ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 2024 में 25,000 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ किए गए जब्त।

rktvnews

भोपाल के गुफा मंदिर क्षेत्र में गुफा लोक विकसित किया जाएगा।

rktvnews

दुमका:अवैध बालू भंडारण करने वाले पर डीएमओ के निर्देश पर खान निरीक्षक ने दर्ज करवायी प्राथमिकी।

rktvnews

चतरा के दो संकुल स्तरीय संगठनों को ‘SHG Federation Awards–2025’ में राष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

सरकार ने जमात-ए-इस्लामी जम्मू कश्मीर को 5 और वर्षों के लिए विधिविरुद्ध संगठन घोषित किया!

rktvnews

Leave a Comment