RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:तीसरे दिन 136 अभ्यर्थियों ने भरे 152 नामांकन।

भोपाल/मध्यप्रदेश 25 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा करने की प्रक्रिया बुधवार को भी जारी रही। 25 अक्टूबर को 136 अभ्यर्थियों द्वारा 152 नाम निर्देशन पत्र जमा किए गए हैं। अब तक कुल 290 अभ्यर्थियों द्वारा 327 नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा चुके हैं। 30 अक्टूबर नामांकन फार्म भरने की अंतिम तिथि रहेगी। 31 अक्टूबर को नामांकन की संवीक्षा जाएगी। 2 नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तिथि है। पूरे प्रदेश में 17 नवंबर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

Related posts

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने महाकुंभ 2025 में राष्ट्रीय स्तर की खादी प्रदर्शनी का किया उद्घाटन।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने कार्यकारी एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

महाकुंभ:केंद्रीय संचार ब्यूरो महानिदेशक ने महाकुंभ मेले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की प्रदर्शनी का किया अवलोकन।

rktvnews

राजस्थान:दौसा के पावटा गांव में धूमधाम से खेली गई ‘डोलची होली’।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:छठ के गीतों से बनी शारदा सिन्हा की विशेष पहचान।

rktvnews

जगमग अयोध्या: राम नवमी से पहले सिग्निफाई ने किया शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों को रौशन।

rktvnews

Leave a Comment