RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बक्सर: डीएम और एसपी ने किला मैदान में रावणवध कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण।

बक्सर /बिहार 21 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर मनीष कुमार के द्वारा विजयादशमी के अवसर पर किला मैदान में रावणवध कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण एवं उक्त कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई।
श्री रामलीला समिति बक्सर के सचिव बैकुंठ नाथ शर्मा, समिति के अन्य सदस्यों एवं जिला प्रशासन के साथ सम्यक विचारोंपरांत निर्णय लिया गया कि ” अपराहन 5:00 बजे से रावणवध का कार्यक्रम” प्रारंभ कर दिया जाएगा।
अत: आम जनता से अपील है कि रावणबध का कार्यक्रम देखने हेतु अपराहन 4:30 बजे तक किला मैदान में आकर अपना स्थान अवश्य ग्रहण कर लेंगे।
जिला पदाधिकारी ने ड्रोन कैमरा के माध्यम से सभी पूजा पंडालो, विसर्जन स्थल, मूर्ति विसर्जन हेतु जाने वाले विसर्जन जुलूस एवं रावणवध कार्यक्रम का निरंतर निगरानी करने का निर्देश दिया।
जिला पदाधिकारी ने कार्य स्थल पर सभी कार्यों का निरीक्षण किया। कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल बक्सर को पूरे किला मैदान में मजबूत ढंग से बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को साफ सफाई, लाइटिंग, अन्य सुरक्षात्मक व्यवस्था करने हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Related posts

भोजपुर: लोक अदालत की तैयारियां पूरी,14 को मार्च को लगेगी अदालत,17 बेंचो का किया गया गठन।

rktvnews

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता सचिव ने महाकुंभ-2025 में मंत्रालय के ‘दिव्य, भव्य और डिजिटल’ मंडप का उद्घाटन किया।

rktvnews

खेती में कीट नियंत्रण के लिये किसान कर रहे सोलर लाइट ट्रेप का उपयोग।

rktvnews

पीयूष गोयल ने “विभिन्न राज्यों में लॉजिस्टिक्स ईज (लीड्स) 2023” रिपोर्ट जारी की।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने शहरी विकास विभाग अन्तर्गत चयनित 63 सफाई निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

rktvnews

आईआईसीए ने योग्य पेशेवरों की खोज करने वाले शीर्ष कॉरपोरेट नेताओं के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह आयोजित किया, नई शासन पहल की शुरुआत की।

rktvnews

Leave a Comment