RK TV News
खबरें
Breaking Newsशोक

बिहार:मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय प्रताप सिंह के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 21अक्टूबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केरल उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस उदय प्रताप सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि जस्टिस उदय प्रताप सिंह प्रसिद्ध कानूनविद थे। वे केरल उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनने के पूर्व पटना हाई कोर्ट और इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी न्यायाधीश रहे थे। उनके निधन से विधि एवं न्याय के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 13 मई 24

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे मैजिक व बाइक की टक्कर मे माँ-बेटा की मौत।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश ने दी मकर संक्रांति और लोहड़ी की बधाई।

rktvnews

भोजपुर:सत्य इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित हुआ राखी प्रतियोगिता, विजयी हुए पुरस्कृत।

rktvnews

कोयंबटूर में चल रहे 38वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में बिहार के खिलाड़ियों ने लहराया जीत का परचम।

rktvnews

बागपत में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान को मिली गति, BLO घर-घर पहुँचा रहे गणना प्रपत्र।

rktvnews

Leave a Comment