RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

चितौड़गढ़:जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़ एवं पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ने किया निम्बाहेड़ा विधानसभा के छोटीसादड़ी उपखंड के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण।

चित्तौड़गढ़/राजस्थान 20 अक्टूबर। निम्बाहेड़ा रिटर्निंग अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट रमेश सीरवी पुनाडिया ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के अंतर्गत मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के निरीक्षण के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर चित्तौड़गढ़ गौरव अग्रवाल ने प्रतापगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ अमित कुमार के साथ तहसील छोटी सादड़ी के ग्राम पीथलवडी कलाँ, साटोला व करजू के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा बूथ लेवल अधिकारियों से सक्षम एप, सी – विजिल एप व वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में जानकारी ली एवं मतदाताओं को इन एप्स के अधिकाधिक उपयोग हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिये।
उन्होंने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के सम्बन्ध में जानकारी ली एवं नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की अंतिम दिनांक से 10 दिन पूर्व तक मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के सम्बन्ध में जानकारी दी। ग्राम पीथलवडी कला व साटोला के मतदान केन्द्रों में कुछ वल्नरेबल मतदाता चिन्हित है तथा ग्राम करजू क्रिटीकल श्रेणी का मतदान केन्द्र है। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपअधीक्षक छोटीसादड़ी आशीष कुमार, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार छोटीसादड़ी मनमोहन गुप्ता व विकास अधिकारी छोटीसादड़ी लक्ष्मण लाल खटीक सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:सम्मान सभा में बोले एमएलसी राधाचरण साह , हर संभव मदद करुंगा।

rktvnews

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री और राज्य मंत्री ने थीम “एडवांटेज भारत: भविष्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे भारतीय रसायन एवं पेट्रोरसायन” के साथ इंडिया केम के 13वें संस्करण का शुभारंभ किया।

rktvnews

लोकसभा चुनाव 2024 के 7वें और अंतिम चरण का मतदान कल।

rktvnews

मोतीहारी: फाइलेरिया परजीवी की खोज को जिले में होगी नाइट ब्लड सर्वें की शुरुआत।

rktvnews

विदेशी धरती पर चमका भोजपुर का लाल: थाईलैंड में चन्दन पाण्डेय बने विशिष्ट अतिथि, भारतीय खिलाड़ियों ने जीते चार पदक

rktvnews

भोजपुर : बिजली बिल सुधार हेतू कैंप आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment