RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

बिहार:शहीद सिपाही अमिता बच्चन के आश्रितों को 25 लाख रुपये की अनुदान राशि का भुगतान।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 19 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस पदाधिकारियों तथा कर्मियों के कल्याण हेतु करवाई की जा रही है। इसके तहत शहीद सिपाही 979 स्व अमिता बच्चन के आश्रितों को 25 लाख रुपये के अनुदान राशि का भुगतान किया गया। विदित हो कि वैशाली जिला बल के सिपाही 979 स्व अमिता बच्चन को कर्तव्य के क्रम में दो अपराध कर्मियों का पीछा करते समय अपराध कर्मियों के द्वारा उन्हें गोली मार दी गई थी जिससे वे शहीद हो गये।
पुलिस मुख्यालय द्वारा यह निर्णय लिया गया कि कर्तव्य के क्रम में शहीद होने वाले पुलिस पदाधिकारियों तथा कर्मियों को बिहार पुलिस परोपकारी कोष से 25 लाख रुपये की अनुदान राशि दी जायेगी। शहीद सिपाही 979 स्व अमिता बच्चन के आश्रित पत्नी कोमल कुमारी को बिहार पुलिस परोपकारी कोष से 25 लाख रुपये की अनुदान राशि एक मुश्त चेक के माध्यम से भुगतान किया गया।
पुलिस मुख्यालय के द्वारा शहीद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों के सम्मान में उनके आश्रितों को 2 लाख रुपये शहीद सम्मान राशि दी जाती है। इसके तहत समस्तीपुर जिला बल के मोहनपुर ओपी अध्यक्ष स्व नंदकिशोर यादव जो कर्तव्य के क्रम में अपराधी गिरोह से मुठभेड़ में शहीद हो गए थे, के आश्रित उनकी पत्नी अमृता यादव को शहीद सम्मान राशि का 2 लाख रुपये का भुगतान किया गया। इन्हें पूर्व में बिहार पुलिस परोपकारी कोष से 25 लाख रुपये की अनुदान राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Related posts

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

rktvnews

भोजपुर:उत्क्रमित मध्य विद्यालय लक्ष्मणपुर में सम्मान सह् विदाई समारोह आयोजित।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में निरंतर बढ़ रही महिलाओं की सहभागिता।

rktvnews

गंगा महोत्सव 29अप्रैल को तृतीय संध्या पर कथक व ख्याल गायन ने संगीत धरोहर को किया गुलजार ।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा।

rktvnews

दरभंगा:गैस आपूर्ति को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील।

rktvnews

Leave a Comment