RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा।

देहरादून/ उत्तराखंड 18 अक्टूबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर इन आवासीय छात्रावासों में रहने वाले छात्र-छात्राओं के भोजन भत्ते में दोगुनी बढ़ोत्तरी की गई है।
मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आवासीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों के दैनिक भोजन भत्तों में भारी वृद्धि की गई है। दैनिक भोजन के लिए प्रति छात्र 150 रुपये प्रतिदिन की धनराशि को मंजूरी प्रदान की गई है। शिक्षा सचिव श्री रविनाथ रमन की ओर से आज इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा वंशीधर तिवारी ने अवगत कराया है कि यह वृद्धि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका छात्रावास, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस छात्रावास एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के छात्रावासों में पंजीकृत विद्यार्थियों हेतु भोजन भत्ता मद में की गई है।

Related posts

भोजपुर:कमला विद्या इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल में मना शिक्षक दिवस।

rktvnews

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एनसीसी गणतंत्र दिवस शिविर 2026 का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर:माचा स्वामी प्लस टू हाई स्कूल में यूथ एंड यूको क्लब के द्वारा हुआ पौधरोपण।

rktvnews

मातृभाषा संस्कृति की संवाहक है और संरक्षक भी!सार्वजनिक जीवन में मर्यादा से रहें।

rktvnews

भोजपुर:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय महिलाओं के सिंदूर का बदला ऑपरेशन सिंदूर से लिया: दुर्गा राज

rktvnews

बक्सर:बिहार लोक सेवाओ का अधिकार अधिनियम, 2011 के क्रियान्वयन के संबंध में जिला पदाधिकारी की सभी आई०टी० सहायको के साथ बैठक।

rktvnews

Leave a Comment