RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पद्मश्री डाॕ.भीम सिंह ‘भवेश के आरा लौटने पर जगह-जगह हुआ स्वागत।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)30 जनवरी।पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित वरीय पत्रकार सह सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. भीम सिंह ‘भवेश’ के राजधानी दिल्ली से आरा लौटने पर जगह-जगह लोगों ने उनका स्वागत किया। डाॅ. भवेश दिल्ली से पटना एयरपोर्ट पर उतरे। जहां से सडक मार्ग द्वारा आरा के लिए प्रस्थान किए। पटना एयरपोर्ट पर समाजसेवी संजीव पुष्प एवं पप्पु सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान पटना-बक्सर मार्ग पर कुल्हड़िया टोल प्लाजा के पास संदीप कुमार के नेतृत्व में भीम सिंह ‘भवेश’ का स्वागत हुआ। गीधा मुसहर टोली के पास धरमू मुसहर, रविंद्र मुसहर, राजेंद्र मुसहर, उमेश मुसहर के नेतृत्व में काफी संख्याओं में सैकड़ो महिलाओं ने उन्हें फूल माला पहनकर स्वागत किया। इसके बाद कायमनगर के पास नीरज कुमार के नेतृत्व में डाॕ.भवेश का जोरदार स्वागत हुआ। आरा शहर के गौसगंज में समाजसेवी श्री कुमार सिंह, रम्पत सिंह एवं गोदाम सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ। वही शहर के पकड़ी मदन जी हाता में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मंटू सिंह एवं राजेश मिश्र के नेतृत्व में डॉ. ‘भवेश’ का स्वागत किया गया। इस मौके पर अधिवक्ता राम प्रकाश पाठक, पुरुषोत्तम सिंह, मिथिलेश सिंह, रितेश चौरसिया भरत सिंह, ई. रमेश सिंह, भरत सिन्हा, राकेश सिंह, मुकेश सिंह सहित कई लोग मौजूद रहें।इस अवसर पर भीम सिंह ‘भवेश’ ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे मुशहर समुदाय के लिए गर्व का पल है।

Related posts

भोजपुर:बी एस डीएवी प स्कूल में वार्षिक खेल-कूद समारोह संपन्न।

rktvnews

भविष्य में सीमेंट उद्योग के लिए डीकार्बोनाइजेशन ही विकल्प।

rktvnews

अच्छी स्क्रिप्ट और दमदार अभिनय फिल्मों को अमर बनाते हैं: 18वें मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में ‘पोचर’ के निर्देशक रिची मेहता।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।

rktvnews

भोजपुर:कबीर के दोहा व पद सत्य व प्रेम के द्योतक : प्रो.बलिराज ठाकुर

rktvnews

देवघर:पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कलाकारों को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment