RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

आईजीएनसीए की फिल्म ‘लुकिंग फॉर चल्लन’ को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

नई दिल्ली/18 अक्टूबर।इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) द्वारा निर्मित और बप्पा रे द्वारा निर्देशित एक मार्मिक फिल्म ‘लुकिंग फॉर चल्लन’ को ‘सर्वश्रेष्ठ खोजी फिल्म’ श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। आईजीएनसीए के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी और बप्पा रे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक शानदार समारोह में इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त किया। इस वर्ष लुकिंग फॉर चालान’ को ‘सर्वश्रेष्ठ खोजी फिल्म’ के रूप में यह उत्कृष्ट मान्यता इस फिल्म की टीम के अटूट समर्पण और सहयोगात्मक भावना का प्रमाण है। फिल्म को प्रतिष्ठित ‘रजत कमल’ (उत्कृष्टता प्रमाणपत्र) और 50,000 रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
‘लुकिंग फॉर चल्लन’ केरल की नीलांबुर वन संस्कृति और विरासत की मनमोहक दुनिया को उत्कृष्ट रूप में उजागर करती है। यह केरल के वन क्षेत्रों की गहन सांस्कृतिक समृद्धि का सार और इच्छित संदेश भी देती है, साथ ही चोलानैक्कन समुदाय की अनकही कहानियों पर भी प्रकाश डालती है।
इस अवसर पर बप्पा रे ने हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फिल्म की यात्रा किसी सम्मान से कम नहीं है। उनका दृढ़ विश्वास है कि यह सम्मानपूर्ण मान्यता और अधिक अनदेखी कहानियों को सामने लाने के उनके जुनून को और बल प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि इस फिल्म ने सही मायनों में एक पहचान हासिल की है और इसकी उपलब्धि का श्रेय पूरी टीम के अटूट समर्पण एवं धैर्य को दिया जा सकता है।
एक सिनेमाई उत्कृष्ट कृति होने के अलावा, ”लुकिंग फॉर चल्लन” कहानी वर्णन करने की कमियों को मिटाने, संस्कृति का उत्सव मनाने और परिवर्तन लाने की क्षमता का एक शक्तिशाली प्रमाण है। यह न केवल फिल्म निर्माता के लिए बल्कि उन सभी के लिए एक परिवर्तनकारी यात्रा है जो प्रकृति के मनमोहन स्वरूप और चोलानैक्कन समुदाय के मिलनसार व्यवहार को जानने की जिज्ञासा रखते हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र साझा करने की इच्छा रखने वाली अनकही कहानियों को समाज के सम्मुख लाने के लिए प्रतिबद्ध है। आईजीएनसीए के अथक प्रयासों के माध्यम से, ‘लुकिंग फॉर चल्लन’ जैसी सिनेमाई उत्कृष्टता का मार्ग प्रशस्त होता है और यह दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को गहराई से छूती है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने बिम्सटेक देशों के बीच सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल करते हुए 21 सूत्री कार्य योजना का प्रस्ताव रखा।

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल में इफको के नैनो डीएपी (तरल) संयंत्र का लोकार्पण किया

rktvnews

बिहार:भोजपुर: सभी गरीबों को 2 लाख रु.भूमिहीनों को 5 डिसमिल जमीन, पक्का आवास देना होगा: राजू यादव

rktvnews

भोजपुर:डा•अंबेडकर का अपमान बर्दाश्त नहीं: माले

rktvnews

“सामाजिक सरोकार पत्रकारिता सम्मान” से सम्मानित हुए कृष्ण मोहन झा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने FSSAI द्वारा सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत।

rktvnews

Leave a Comment