RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : प्रदेश में पहले चरण के लिए मंगलवार को तीसरे दिन 16 नामांकन पत्र दाखिल।

रायपुर/छत्तीसगढ़ 17 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ में विधानसभा आम निर्वाचन के पहले चरण के 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज तीसरे दिन 11 अभ्यर्थियों ने 16 नामांकन पत्र दाखिल किए। इस प्रकार पहले चरण के लिए अब तक कुल 17 अभ्यर्थियों ने 23 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
तीसरे दिन कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 05,मोहला -मानपुर में 3, डोंगरगढ़ में 2 तथा खैरागढ़,अंतागढ़,कांकेर,केशकाल,जगदलपुर और बीजापुर में एक -एक नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।
प्रथम चरण में बस्तर संभाग की 12 निर्वाचन क्षेत्रों सहित राजनांदगाँव, , मोहला -मानपुर -अंबागढ़ चौकी , खैरागढ़- छुईखदान- गंडई तथा कबीरधाम जिलों के 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में दो चरणों में हो रहे निर्वाचन के पहले चरण की 20 सीटों के लिए 20 अक्टूबर तक नामांकन पत्र भरे जा सकते हैं। 21 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जाँच की जाएगी तथा प्रत्याशी 23 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। प्रथम चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा जबकि दोनों ही चरणों के लिए मतगणना 3 दिसंबर को होगी।
प्रथम चरण में कोंटा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर , नारायणपुर ,कोंडागांव ,केशकाल ,कांकेर ,
भानुप्रतापुर, अंतागढ़, मोहला- मानपुर, खुज्जी, डोंगरगांव, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़, कवर्धा और पंडरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

Related posts

गिरीडीह: नगरपालिका चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता।

rktvnews

होली !

rktvnews

तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि और केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने काशी तमिल संगमम् II के दौरान वाराणसी का दौरा किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने मेराल प्रखंड कार्यालय, आवासीय विद्यालय एवं सीएचसी का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: संभावना में हर्षोल्लास मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह।

rktvnews

भोजपुर में जल संरक्षण कार्यों का केंद्रीय जल आयोग की टीम ने किया फील्ड वेरिफिकेशन।

rktvnews

Leave a Comment