RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मधयप्रदेश:44 जिलों में ईवीएम-वीवीपीएटी के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया हुई।

भोपाल/ मध्यप्रदेश 16 अक्टूबर।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत प्रदेश के 44 जिलों में सोमवार को 63 हजार 410 बैलेट यूनिट, 63 हजार 410 कंट्रोल यूनिट और 68 हजार 703 वीवीपीएटी के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया विधिवत संपन्न हुई।
रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम-वीवीपीएटी को संबंधित जिलों को विधानसभा क्षेत्रवार रिटर्निंग अधिकारी को आवंटित कर दी गई। रिटर्निंग अधिकारी आवंटित मशीनों को स्कैन कर स्ट्रांग रूम में रखेंगे। जिला मुख्यालयों में हुए रेंडमाईजेशन के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी तथा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ग्वालियर एवं चंबल संभाग में निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा बैठक होने के कारण दोनों संभाग में आने वाले जिलों में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया 17 अक्टूबर मंगलवार को होगी।

Related posts

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचकर उपद्रव की घटना की स्थिति का जायजा लिया।

rktvnews

पर्यावरण सुरक्षा के लिए यूथ फॉरसेवा द्वारा गोष्ठीआयोजित!जल संरक्षण में सबकी सहभागिता जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु जैव रसायन एवं रुधिरविज्ञान में आईएसओ 15189:2022 मान्यता प्राप्त करने वाला पहला केन्‍द्रीय आयुर्वेदीय विज्ञान अनुसंधान परिषद् संस्थान बना।

rktvnews

मिथिला की विरासत विलुप्ति के कगार पर – डॉ लाभ

rktvnews

भोजपुर:अवधेश नारायण सिंह के बिहार विधान परिषद के निर्विरोध सभापति निर्वाचित होने पर भोजपुर जिले में खुशी की लहर।

rktvnews

भारतीय नौसेना और स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का समुद्र में मादक पदार्थ विरोधी अभियान।

rktvnews

Leave a Comment