RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

मोतीहारी:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक।

मोतीहारी/बिहार 16 अक्टूबर।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक, मोतिहारी की संयुक्त अध्यक्षता में महात्मा गांधी प्रेक्षागृह,मोतिहारी में आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहार- 2023 के अवसर पर जिलेभर में पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से विधि व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु संबंधित दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग किया गया ।
नगर निगम, नगर पंचायतों ,नगर परिषद एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा 2023 के अवसर पर गृह विभाग, बिहार पटना एवं बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण, पटना द्वारा जारी दिशा निर्देश का अक्षरशः पालन करने एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु अनुमंडल/अंचल स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने का जिला प्रशासन ,मोतिहारी द्वारा निर्देश जारी किया गया है ।
अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर ने अपने संबोधन में कहा कि जिलेभर में दुर्गा पूजा/दशहरा त्योहार शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाए ।
सभी संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष रूप से चौकसी बरती जाए । सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाले एवं उपद्रवी तत्वों को चिन्हित किया जाए ।
जिलेवासियों को गलत अफवाहों से बचने हेतु उन्होंने आवाह्न किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोतिहारी सदर ने अपने संबोधन में कहा कि विधि व्यवस्था संधारण हेतु ( महिला /पुरुष) पुलिस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक पोस्टों से बचें । उपद्रवी तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा । पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा एवं ड्रोन कैमरा से निगरानी की जाएगी । पर्व के अवसर पर साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की गई है । पूजा पंडालों में अग्नि सुरक्षा की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी ।
पूजा पंडालों में विद्युत शार्ट सर्किट से बचने हेतु आवश्यक उपाय किए जाएंगे । पूजा स्थलों एवं जुलूसों का शत प्रतिशत लाइसेंसी होना अनिवार्य है ।
विसर्जन स्थल नदी/ तालाब के पास गोताखोर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही विसर्जन जुलूस निकल जाएंगे।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, दिल्ली द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करना होगा । सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था करनी होगी ।
ध्वनि प्रदूषण के कुप्रभाव से मुक्त करने के उद्देश्य से माननीय उच्च न्यायालय ,पटना द्वारा निर्देश का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए।
दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि व्यवस्था बनाए रखने एवं संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए निरोधात्मक कार्रवाई का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने एवं सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से बिना किसी भेदभाव के निष्पक्ष रूप से प्रभावी करवाई करने का निर्देश दिया गया ।

Related posts

मुजफ्फरपुर:”पहले मतदान, फिर जलपान””मेरा वोट, मेरा अधिकार”

rktvnews

असंतुलित हो वाहन पलटा।

rktvnews

गढ़वा:जिला नियोजन पदाधिकारी ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

rktvnews

रक्षा खुफिया एजेंसी के महानिदेशक 19 मार्च से ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर।

rktvnews

भोजपुर:अधिवक्ताओं के मान-सम्मान और पारदर्शी संचालन को प्राथमिकता देंगे : संजय कुमार

rktvnews

Leave a Comment