RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह को ले प्रचार रथ रवाना।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 अक्टूबर।मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर निर्माण हेतु धन संग्रह को लेकर प्रचार रथ रवाना किया गया। जिसका शुभारंभ मां आरण्य देवी मंदिर के मुख्य द्वार से विकास ट्रस्ट के सचिव अरविंद कुमार पांडेय, मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार एवं पुजारी भीम पांडेय ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर किया। आरण्य देवी मैया की जय’कारा से शुभ यात्रा प्रारम्भ हुआ।सचिव ने मंदिर निर्माण में दान देने और सहयोग करने के लिए जिले वासियों से आग्रह किया है ।दान देते समय कूपन एवं रसीद अवश्य प्राप्त कर ले। इसके अलावे क्यूआर कोड के माध्यम से भी दान कर सकते हैं । वरीय ट्रस्टी बीड़ी सिंह द्वारा 15 दिनो के लिए प्रदत्त इस वाहन का सदुपयोग किया जा रहा है।मौके पर सचिव अरविंद पांडेय, मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार एवं पुजारी भीम पांडेय आदि रहे।

Related posts

दैनिक योगाभ्यास से बच्चो में सर्वागीण विकास सम्भव है:विक्रमादित्य

rktvnews

उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत जिले में संचालित कार्यों को लेकर किया समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में “स्वच्छता एवं स्वास्थ्य तथा बीमारियों की रोकथाम” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित।

rktvnews

24 जून 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

माँ बनने की संभावना को कितने प्रतिशत तक कम कर देता है स्मोकिंग: डॉ चंचल शर्मा

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रक्षाबंधन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं।

rktvnews

Leave a Comment