RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

1947 के बाद पहली बार इस वर्ष कश्मीर के ऐतिहासिक शारदा मंदिर में नवरात्रि पूजा आयोजित की गई: अमित शाह

RKTV NEWS/16 अक्टूबर।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह आध्यात्मिक महत्व की बात है कि 1947 के बाद पहली बार इस वर्ष कश्मीर के ऐतिहासिक शारदा मंदिर में नवरात्रि पूजा आयोजित की गई है। X पर अपनी एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर भी यहां पूजा की गई थी और अब शारदीय नवरात्रि के अवसर पर भी मंदिर में पूजा के मंत्र गूंज रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि उन्हे पुनर्रुद्धार के बाद 23 मार्च, 2023 को इस मंदिर को दोबारा खोलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। यह न केवल घाटी में शांति लौटने का प्रतीक है बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारे देश की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक लौ के फिर से प्रज्वलित होने का भी प्रतीक है।

Related posts

सड़कें न हो जरुरतमंदों का घर……

rktvnews

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोयला मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने अपने टर्म प्लान- आईप्रोटेक्ट स्मार्ट पर महिलाओं के लिए की 15% आजीवन छूट की पेशकश।

rktvnews

भोजपुर:निर्वाचन क्षेत्रों के सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

राजा राम की न्याय -प्रणाली लोकतांत्रिक थी : डा एस एस उपाध्याय

rktvnews

रायपुर : विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ सरकार ने कायम की मिसाल।

rktvnews

Leave a Comment