RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

गाजा मे इजरायल द्वारा जारी बच्चों – महिलाओं व बेगुनाहों के बर्बर जनसंहार के खिलाफ राज्यव्यापी प्रतिरोध सप्ताह 15 – 20 अक्टूबर 2023. – इंसाफ मंच

इंसाफ मंच राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 16 अक्टूबर। इंसाफ मंच के बिहार राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने आज एक प्रेस ब्यान जारी कर संवाददाताओं को बतलाया की गाजा मे जारी इजरायली जनसंहार में अब तक 2500 से अधिक बच्चों-महिलाओं और बेगुनाह फिलिस्तिनीयों की बर्बर हत्या कर दी गयी है इसमे सिर्फ बच्चों की संख्या 750 बताई जा रही है।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव व भाकपा माले नेता ने कहा कि 20 लाख से अधिक फिलिस्तिनी दुनिया की भयावह त्रासदी से गुजर रहे है जिनके खाद्य आपूर्ति,पानी,बिजली,और ईंधन की सपलाई रोक कर उनके घरों,अस्पतालों,स्कूलों पर भारी बमबारी की जा रही है.इंसाफ मंच के नेता ने कहा कि गाजा का पुरा इलाके यातना गृह मे बदल चुका है।
इंसाफ मंच के राज्य सचिव व भाकपा माले नेता ने कहा कि लंबे अरसे से भारत फिलिस्तिन मुक्ति संघर्ष का समर्थक देश रहा है लेकिन मोदी सरकार ने फिलिस्तिन पर इजरायल के नाजायज कब्जे तथा फिलिस्तिनियों के विरुद्ध किए जा रहे अपराधों की तरफ से पीठ फेर लिया है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि इंसाफ मंच पुरे बिहार मे 15 -20 अक्टूबर 2023 तक राज्यव्यापी प्रतिरोध सप्ताह आयोजित करेगा.इंसाफ मंच के नेता ने आम हिन्दुस्तानियों से आह्वान किया कि बिहार मे जहाँ भी यह कार्यक्रम आयोजित हों आप बड़ी संख्या मे भाग ले।

Related posts

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली।

rktvnews

15 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

उज्जैन:कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:छात्र शक्ति के जिला अध्यक्ष बने सौरभ पांडेय।

rktvnews

भोजपुर:भगवान महावीर स्वामी जल मंदिर में 108 कुंभ कलशों से हुआ मस्तकाभिषेक।

rktvnews

Leave a Comment