RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

पटना:हज भवन कोचिंग व मार्गदर्शन कोषांग द्वारा नि:शुल्क आवासीय कोचिंग की व्यवस्था।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अक्टूबर। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार की राज्य अल्पसंख्यक कोचिंग योजना अंतर्गत नोडल एजेंसी मौलाना मजहरूल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षण में हज भवन, पटना में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) की प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की नि:शुल्क आवासीय कोचिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जाना है। इच्छुक अभ्यर्थी बिहार राज्य हज समिति के वेबसाइट www.biharstatehajcommittee.org पर दिनांक 16/10/2023 से 25/10/2023 तक ऑनलाइन आवेदन नि:शुल्क भर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही छात्र-छात्राओं को आवासीय कोचिंग कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। छात्राओं हेतु 50 स्थान आरक्षित रहेगा तथा उनके आवासन एवं अध्ययन हेतु विशेष व्यवस्था की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का पाठ्यक्रम एवं स्तर बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के पाठ्यक्रम एवं स्तर के ही अनुरूप होगा। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही छात्रों को नि:शुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम में प्रवेश दिया जाएगा। वर्ग संचालन दिनांक 6 नवंबर 2023 से प्रारंभ करने की योजना है। पिछले सत्रों में नि:शुल्क आवासीय कोचिंग योजना का लाभ ले चुके छात्रों की अपेक्षा नये छात्रों को नामांकन में प्राथमिकता दी जाएगी तथा इस संबंध में समन्वय का निर्णय अंतिम होगा।
पुलिस अवर निरीक्षक (दरोगा) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा हेतु पूरे बिहार राज्य में यह अद्वितीय नि:शुल्क आवासीय कोचिंग का कार्यक्रम है जो एक ही स्थान पर उपलब्ध है।
ऑनलाइन आवेदन भरने की तिथि 16/10/2023 से 25/10/2023 तक है। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की तिथि 26 अक्टूबर 2023 से 28 अक्टूबर 2023 तक है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 29 अक्टूबर 2023 है। प्रवेश परीक्षाफल की घोषणा 2 नवंबर 2023 को होगी। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि 3 नवंबर 2023 से 4 नवंबर 2023 है। वर्ग संचालन की तिथि 6 नवंबर 2023 है।

Related posts

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ब्राज़ील के बेलेम में आयोजित कॉप 30 में शामिल; अंतरराष्ट्रीय बाघ गठबंधन पर उच्च-स्तरीय मंत्रिस्तरीय सभा में भारत का पक्ष प्रस्तुत किया।

rktvnews

केंद्रीय विद्युत एवं आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के मंत्री मनोहर लाल ने सीईएसएल के ‘ईवी एज़ ए सर्विस’ कार्यक्रम प्रारंभ किया।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार शुक्रवार को अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरूद्ध देर रात तक चला जांच व छापेमारी अभियान।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुवर सिंह विश्वविद्यालय के डीएसडब्लू बने प्रो ओमप्रकाश राय।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच बना जागरूकता का मंच,परिवहन विभाग ने मंच से नुक्कड़ नाटक द्वारा यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक।

rktvnews

Leave a Comment