RK TV News
खबरें
अंतरराष्ट्रीयसमाजिक

बागपत:कलेक्ट्रेट लोक मंच पर मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस, बेटियों को किया गया सम्मानित।

बागपत/उत्तर प्रदेश 11 अक्टूबर।बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाए जाने के लिए केंद्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण तय कटिबंध है जिस के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान सरकार द्वारा वृहद स्तर पर चलाया जा रहा है बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट लोक मंच पर मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उन्होंने पीएम केयर (फॉर चिल्ड्रन) मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,(कॉविड-19) मुख्य बाल सेवा योजना सामान्य के लाभार्थियों से जिला अधिकारी ने संवाद किया। जिसमें मीनाक्षी नाम की बालिका ने जिलाधिकारी से पूछा आई ए एस कैसे बनते हैं जिसमें जिलाधिकारी ने बालिका को बहुत सरल और सहज उत्तर दिया कि कोई भी कार्य जीवन में अगर आप लक्ष्य बनाकर करोगें निरंतर अध्ययन करोगे लगन के साथ कार्य करोगे ध्यान से पढ़ोगे ओर संयम रखना होगा और अपने आप पर विश्वास भी रखना होगा तो आप द्वारा तय किया गया लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा। जिलाधिकारी ने कहा जो पड़ेगा वह आगे निकलेगा बच्चों मेधावी बनने के लिए अच्छी प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने के लिए समाचार पत्र अपना स्नातक का कोर्स अच्छी मैग्जीन पुस्तके अवश्य पढ़नी चाहिए किताबें हमें जीवन में एक आईना देती हैं एक मार्ग दिखाती हैं इसलिए अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर जिलाधिकारी ने सभी बालिकाओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की उन्होंने कहा कि आज के समय में बेटियां बेटों से काम नहीं है देश की प्रथम कुर्सी से लेकर अंतिम कुर्सी तक हर क्षेत्र में भी बेटियां नजर आ रही हैं लड़कियां आज हर क्षेत्र में सामर्थ्य हैं जीवन में कुछ करने का जुनून हो तो कामयाबी आपके कदम चूमेगी सभी बेटियों ऐसा कार्य करें कि आपके द्वारा किए गए कार्य आपको देखकर 100 लोगों को अगर प्रेरणा मिले तो समझ लेना आप एक सोसाइटी में परिवर्तन ला सकती हैं और समाज के लिए एक मॉडल साबित हो सकती हैं इसलिए जो भी कार्य करें मनोयोग से करें किसी भी क्षेत्र में बेटियां बेटों से कम नहीं है सामर्थ्यवान बनना चाहती हैं तो अपने सामर्थ्य को पहचाने बेटियां । इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी तूलिका शर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना पर प्रकाश डाला और योजना से लाभान्वित होने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने पीएम केयर (फॉर चिल्ड्रन के 6) मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना ,(कॉविड-19)90, मुख्य बाल सेवा योजना सामान्य के221 लाभार्थियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हरेंद्र सिंह, जिला प्रोवेशनअधिकारी तूलिका शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत, सहायक आयुक्त सहकारिता इंदु सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि यादव जिला पंचायत राज अधिकारी अमित त्यागी सहित आदि उपस्थित रहे।

Related posts

GTDC की नई रिसर्च में AI, Cloud और Hyperscaler की बिक्री व अडॉप्शन पर डिस्ट्रीब्यूशन के प्रभाव का खुलासा।

rktvnews

भोजपुर:रविदास आश्रम नहसी, गड़हनी के प्रांगण में प्रथम बौद्ध रितिरिवाज से विवाह संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:श्री सत्य साईं सेवा संस्थान ने भगवान श्री सत्य साईं के 98वे जन्मदिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का किया आयोजन।

rktvnews

नवादा:सिवान के दम्पति को दत्तक ग्रहण पूर्व पोषण के लिए छः माह की शिशु अधिति कुमारी को दिया गया गोद।

rktvnews

खुद को सबसे ऊपर व्यक्त करने से लेकर खुद को सबसे नीचे पाने तक: सोशल मीडिया का भयानक पक्ष

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने गर्मी को देखते हुए राजभवन में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे।

rktvnews

Leave a Comment