RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)22 अप्रैल।आज गड़हनी प्रखण्ड के रविदास आश्रम नहसी के प्रांगण में में प्रथम बौद्ध रितिरिवाज के माध्यम से संघ नायक पीपलायन उर्फ भंते शिव कुमार के नेतृत्व में आदर्श विवाह संपन्न किया गया।भंते शिव कुमार आयर के निवासी हैं। इन्होंने अंशु कुमार, पुत्री विक्रम राम ,ग्राम डुमराव टोला, पोस्ट तेदुनी एवं राहुल कुमार, पुत्र, विनोद राम, ग्राम, मिश्रीचक, पोस्ट – पतरिया नवादा (सहर) के स्थाई निवासी का आदर्श विवाह संपन्न कराया।इस मौके पार रविदास आश्रम कमिटी के साधूजी,अनिल प्रकाश,, शिवकुमार राम, डॉ जय प्रकाश, नवनीत कुमार, आरा लोकसभा प्रत्याशी, विजय मेहरा अगिआंव विधानसभा प्रत्याशी, रमेश चंद्र रवि, डॉ शिव प्रकाश, छोटे लाल, सन्तोष कुमार, निलेश रजक बूटी, राजा बाबू,, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

