RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर के हरिशंकर पहलवान ने राष्ट्रीय विद्यालय खेल कुस्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया।

आरा/ भोजपुर 10 अक्टूबर। भोजपुर के हरिशंकर पहलवान ने राष्ट्रीय विद्यालय खेल कुस्ती प्रतियोगिता जिसका आयोजन 4 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक मध्यप्रदेश के विदिशा में किया गया था उसमे 62 किलोग्राम भार वर्ग में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीत कर पूरे भारत में तीसरा स्थान प्राप्त किया । हरिशंकर पहलवान की इस उपलब्धि पर भोजपुर कुश्ती संघ के मुख्य संरक्षक ई संजय शुक्ला ने आज शुक्लपुरा ग्राम में श्री लक्ष्मण बाबा के प्रांगण में सम्मानित करते हुए कहा की हरिशंकर ने बिहार समेत अपने भोजपुर जिले और अपने गांव की मिट्टी को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर संजय शुक्ला ने हरिशंकर को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हेतु बधाई और शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर मुख्य रूप से राम कुमार शुक्ला,रामप्रकाश शुक्ला, डॉ काशी नाथ पांडेय,कमला दुबे,हरेंद्र गोसाई, पहलवान विवेक भारद्वाज,और पहलवान अभिषेक शुक्ला आदि ने भी अपनी शुभकामनाएं दी।
हरिशंकर ग्राम झौआ के मठिया के रहने वाले हरेंद्र गोसाई के पुत्र है जो अपने समय के कराटे के राष्ट्रीय चैंपियन रह चुके है।

Related posts

बिहार: नीतीश कुमार ने लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना,राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राजस्थान के जोधपुर में लगभग 5000 करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

दुमका:संथाल परगना प्रमंडल के आयुक्त के रूप में शैलेंद्र कुमार लाल ने ग्रहण किया पदभार।

rktvnews

पटना से भी जहरीली हुई आरा की हवा,सांस लेना हुआ मुश्किल।

rktvnews

01 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पत्रकारिता के लिए “विशिष्ट सम्मान” से नवाजे गए गणादेश डिजिटल हेड अनूप कुमार सिंह।

rktvnews

Leave a Comment