RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने पत्रकार-वार्ता को किया संबोधित!विधानसभा आम निर्वाचन के लिए 7 और 17 नवम्बर को डाले जाएंगे वोट, 3 दिसम्बर को होगी मतगणना।

रायपुर/ छत्तीसगढ़ 9 अक्टूबर।छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में प्रदेश में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 7 नवम्बर और 17 नवम्बर को दो चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण में राज्य के 20 विधानसभा क्षेत्रों में और दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। 3 दिसम्बर को मतों की गिनती की जाएगी। श्रीमती कंगाले ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर और बिपिन माझी सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी पत्रकार-वार्ता में मौजूद थे।

Related posts

बक्सर:मुख्य सचिव की मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाईट योजना एवं पंचायत सरकार भवनों के लिए जमीन की उपलब्धता के संबंध में वीडियों कॉन्फ्रेसिंग बैठक में डीएम हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर:ई०वी०एम० का द्वितीय रैंडमाइजेशन संपन्न।

rktvnews

जिलाधिकारी उदिता सिंह ने निर्वाचक सूची पुनरीक्षण हेतु किया निर्देशित।

rktvnews

भोजपुर:संत शिरोमणि रविदास के जन्मस्थली से निकली कलश यात्रा भोजपुर जिला मे पहुंचा।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया प्रस्तावित हवाई अडडा का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 27 जुलाई 26

rktvnews

Leave a Comment