RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

श्रम संसाधन मंत्री ने की आई.टी.आई. से संबंधित बैठक।

दरभंगा/बिहार 06 अक्टूबर। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा में मंत्री, श्रम संसाधन विभाग सुरेन्द्र राम के आगमन पर संस्थान के प्राचार्य राज कुमार ठाकुर-सह-उप निदेशक प्रशिक्षण, दरभंगा द्वारा मंत्री का मिथिला परम्परा के अनुसार स्वागत किया गया।
प्राचार्य ठाकुर द्वारा बताया गया कि संस्थान को कॉर्पोरेट तरीके से विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उप निदेशक प्रक्षेत्र, दरभंगा के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को कॉर्पोरेट तरीके से विकसित किया जाना चाहिए।
उन्होंने बताया कि महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दरभंगा को कॉर्पोरेट तरीके से विकसित करने की दिशा में कार्य किया गया है।
उन्होंने कहा कि Incubation Centre की स्थापना होने से बच्चे स्व-उद्यमी बन सके, हाल में विभिन्न कम्पनियों से MOU, Motivational Speeches, सभी व्यवसाय के क्लास रूम को स्मार्ट क्लास बनाना, डिजिटल एवं मॉडर्न वर्क बेंच इत्यादि कार्य किया गया है।
मंत्री ने प्राचार्य द्वारा बताए गए कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त की एवं उन्होंने बताया कि विभाग में राज्य के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को कॉर्पोरेट/मॉडल आई.टी.आई बनाने की दिशा में विभागीय स्तर पर बैठक की गई है।
उन्होंने यह भी बताया कि बिहार में इस तरह के मॉडल आई.टी.आई बनाने हेतु सरकार कृत संकल्प है, इस कार्य को धरातल पर उतारने हेतु कई स्तर पर बैठक की गई है।
उन्होंने कहा कि हमारी यह सोच है कि ऐसा उत्तम आई.टी.आई. बने कि दूसरे राज्य के लोग भी बिहार के आई.टी.आई. के अनुरूप अपने आई.टी.आई. को विकसित कर सकें।
इन सभी कार्यों को मंत्री द्वारा निरीक्षण करने एवं प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत के क्रम में बताया कि इस तकनीक को पूरे राज्य में लागू करने हेतु वृहत्त स्तर पर विमर्श किया जाएगा एवं इसे शीघ्र ही कार्यान्वित करने की दिशा में कार्य होगा।

Related posts

ग्वालियर संसदीय क्षेत्र में लगभग 62.13 प्रतिशत मतदान।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: मोटे अनाज का खान पान और उत्पादन आमलोगों की बन रही पसंद: पूर्व सांसद आर के सिन्हा

rktvnews

श्री नितिन गडकरी ने जम्मू और कश्मीर के उप-राज्यपाल श्री मनोज सिन्हा के साथ श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 44) के श्रीनगर-बनिहाल सेक्शन का निरीक्षण किया

rktvnews

उप विकास आयुक्त द्वारा किया गया मशरख प्रखंड के विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण।

rktvnews

अभियंत्रण प्रमंडल बक्सर द्वारा कार्यान्वित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

देवघर:जिले में 23 सितंबर से शुरू होगा उर्वरक बिक्री का नया ढांचा (FFS), तैयारियाँ तेज करने के निर्देश:उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment